Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मसालेदार एशियन चिकन विध राइस
मसालेदार एशियन चिकन एक संपूण भोजन है। इसको बनाने के लिये चिकन को पानी में उबाला जाता है और बाद में उसी पानी का प्रयोग किया जाता है। इसमें सॉस तथा सिरके का भी प्रयोग होता है जो इसे चाइनीज स्वाद प्रदान करता है। तो चलिये बनाते हैं इस स्वादिष्ट नॉन वेज चिकन डिश को।

कितने लोंगो के लिये: 2
पकाने में समय: 45 मिनट
सामग्री:
चिकन ब्रेस्ट- 4 (100 ग्राम)
पानी- 6 कप
लहसुन- 10 (पिसा हुआ)
अदरक- 2 इंच (पिसा हुआ)
बासमती चावल- 1 कप
प्याज- 5 (कटे हुए)
हरी मिर्च- 4 (कटे हुए)
चिली सॉस- 1 चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
सिरका- 2 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
नमक- 1 स्वादअनुसार
विधि-
6 कप पानी में नमक डालकर चिकन को 20 मिनट तक के लिये उबाल लीजिये। अब उबले हुए चिकन को बाहर निकाल कर रख लीजिये और पानी को भी मत फेकिये। अब पैन लीजिये और उसमें तेल डाल कर गरम कीजिये। उसके बाद उसमें 1 चम्मच किसी हुई अदरक और लहसुन डालिये और अच्छी तरह से पकाने के बाद उसमें चावल डालिये। फिर उसमें 4 कप पानी डालिये और ढक्करन बंद कर के 20 मिनट तक के लिये हल्की आंच पर पकाइये। अब एक दूसरे पैन में तेल गरम कीजिये और उसमें कटी हुई हरी मिर्च डालिये और उसमें बचे हुए लहसुन, अदरक और प्याज डालिये। फिर उसमें सॉस, सिरका और चीनी मिलाइये। नमक डालिये और 2 कप चिकन वाला पानी। अब इसको लो फ्लेम पर पकाइये जब तक सॉस कम ना हो जाए।
अब चिकन को राइस के साथ सर्व कीजिये और उसमें ऊपर से सॉस डाल दीजिये। फिर इस पर हरी धनिया डाल कर सजा दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
