Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
स्वाद में बेस्ट चिकन काठी रोल
Beauty
oi-Staff
चिकन काठी रोल काफी टेस्टी और झट से पेट भर देने वाली डिश होती है। काठी रोल कोलकाता से पूरे भारत में जाना जाने लगा। टेस्टी, रसीला और स्पाइसी चिकन, जब पराठे में रोल कर के खाया जाता है, तो इसका आनंद ही कुछ और होता है।
चिकन खाने वालों को चिकन काठी रोल बेहद पसंद आता है। तो आइये जानते हैं चिकन काठी रोल बनाने की सरल विधि।
कितने- 4 रोल्स
तैयारी में समय: 20 मिनट
पकाने में समयः 45 मिनट
सामग्रीः
- मैदा की बनी रोटीः 4
- बोनलेस चिकन ब्रेस्टः 250 ग्राम
- अदरकः 1/2 इंच पीस
- लहसुनः 3 कलियां
- हरी मिर्च कटी हुईः 4
- नमकः स्वादअनुसार
- जीरा पावडरः 1 चम्मच
- चाट मसाला: 1/2 चम्मच
- प्याज की स्लाइसः 2 मध्यम
- कटे हुए गाजरः 1 मध्यम
- तेलः 2 टीस्पून
- हरी चटनीः 4 चम्मच
- ताजी हरी धनियाः 2 चम्मच
विधि:
- अदरक, लहसुन और दो हरी मिर्च को मिक्सी में ग्राइंड कर के पेस्ट बना लें।
- चिकन के क्यूब्स को इसी पेस्ट से मेरीनेट कर लें, मैरीनेट वाले मिश्रण में हल्का सा नमक भी मिलाएं।
- मैरीनेट किये चिकन पीस को 1 घंटे के लिये किनारे रख दें।
- काठी रोल बनाने के लिये, तवे पर 1 चम्मच तेल डालें और हल्के आंच पर रोटियों को सेंक लें।
- अब हर रोटी पर हरी चटनी लगाएं, फिर 6 से 8 पकाया गया चिकन पीस और कटी हुई हरी धनिया और हरी मिर्च छिडकें।
- फिर उस पर कटे प्याज और गाजर तथा हल्का सा नमक डालें।
- फिर रोटी को टाइट रोल करें और सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
