Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
स्वादिष्ट एग बिरयानी

सामग्री- 1/2 कम घी/तेल, 8 उबले हुए अंडे,1 बड़ा प्याज़ बारीक कटा हुआ, 2 कलियां लेहसुन, 2 तेज पत्ते, 1 बडी इलायची, 4 छोटी इलायची, 1 इंच दालचीनी, 1/2 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच र्मिच पाउडर, 2 कप बासमती चावल, 21/2 कप गरम पानी, नमक स्वाद के अनुसार, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, 1 चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ती, 3-4 कटे हुए टमाटर ।
विधी- सबसे पहले किसी गहरे पैन में घी या तेल गरम कर लें, जब वह गरम हो जाए तब उसमें केवल प्याज़ और लेहसुन को डाल कर भून लें। थोडी देर बाद उसी पैन में दालचीनी, तेज पत्ता और इलायची भी साथ में डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। अब उबले हुए अंडो को धीरे-धीरे किसी चम्मच या फोर्क की मदद से पैन में डालें और उपर से हल्दी और र्मिच पाउडर छिडक कर सामग्री को हल्के हाथों से 5 मिनट तक अच्छी तरह से मिलाएं। फिर उसमें चावल डालें और 2 मिनट तक हिलाएं। उसके बाद उसमें स्वाद के अनुसार नमक और पानी डालें। सामग्री को धीमी आंच पर पकने दें, और तब तक पकाएं जब तक चावल पानी को अच्छी तरह से सोख न ले। पकने के बाद उसमें गरम मसाला मिलाएं और कटे हुए धनिए और टमाटर से उसे गार्निश कर के परोसे।



Click it and Unblock the Notifications
