Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
टेस्टी एग पराठा
पराठे तो आपने कई प्रकार के खाए होंगे लेकिन एग पराठा यानी की अंडे से भरा हुए पराठे का स्वाद ही कुछ अलग होता है। इसे आप सुबह या फिर शाम को नाश्ते के तौर पर खा सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत बेहतरीन माना जाता है। इसको बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता। आइये जानते हैं एग पराठ बनाने की विधि-

लोंगो के लिये - 2-3
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
आटा- 2 कप
अंडा- 4-5
प्याज- 2
हरी मिर्च- 3-4
नमक
तेल
पानी- 2 ½ कप
विधि-
आटे में नमक, तेल और पानी डाल कर गूथ लें। अब इसको 30 मिनट तक किसी कपड़े से ढंक कर रख दें। अब आटे की लोई लीजिये और उससे रोटी तैयार कीजिये। तवा गरम कीजिये और इस तैयार रोटी को तेल लगा कर दोनों साइड में पराठे की तरह सेंक लीजिये। अब अंडा लीजिये और उसे पराठे के ऊपर फोड़ दीजिये। उसी के ऊपर कटे हुए प्याज और हरी मिर्च तथा नमक डालें। 1 मिनट के बाद पराठे को पलट दीजिये और अंडे का पकने दीजिये। जब अंडा ऑमलेट की तरह दिखने लगे तब आंच बंद कर दीजिये। अब ऐसा ही अन्य पराठों के साथ भी करें। आपका एग पराठा पूरी तरह से तैयार हो चुका है। इसे टमैटो कैचप के साथ आराम से खाइये।



Click it and Unblock the Notifications