Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
स्वादिष्ट एग रोल
सुबह या शाम के नाश्ते में यदि आप अंडा खाने का विचार रखते हैं तो क्यों ना एग रोल खा कर ही शुरुआत की जाए। यह एग रेसीपी है जिसे बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता और खाने में भी यह स्वादिष्ट होता है। यदि आप या आपके पति ऑफिस में कार्य करते हैं तो आप उन्हें यह एग रोल होम फ्वॉइल में पैक कर के दे सकती हैं, जिसे वे किसी भी टाइम भूख लगने पर खा सकते हैं।
यह बहुत पौष्टिक होता है इसलिये बच्चों को यह जरुर बना कर खिलाएं। बच्चे तो वैसे खाने पीने में बहुत नखरा दिखाते हैं लेकिन जब आप उन्हें यह बना कर टिफिन में देगी तो खुद देख लीजियेगा कि वे कैसे अपना टिफिन खतम कर के आते हैं। आइये देखते हैं एग रोल को बनाने की विधि।

सामग्री-
अंडा- 4
प्याज- 2
लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
टमाटर- 1
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 3
लौंग- 4
दालचीनी- 2
इलायची- 4
धनिया पत्ती
तेल- 2 चम्मच
बटर या घी- 1 चम्मच
नमक- स्वदअनुसार
आटा- 2 कप
पानी- आधा कप
विधि-
1. इस एग रोल को बनाने के लिये सबसे पहले रोटियां तैयार कर लीजिये। रोटी बनाने के लिये आटे को गूथ कर बेल लीजिये, फिर फ्राइंग पैन में घी डालिये और उस पर इस रोटी को दोनो ओर सेक लीजिये और किनारे रख दीजिये।
2. अब एक कटोरे में अंडा, नमक, हरी मिर्च, काली मिर्च मिलाइये और अच्छी प्रकार से फेटिये।
3. अब एक पैन में तेल गरम कीजिये और जब वह गरम हो जाए तब उसमें लौंग, दालचीनी, इलायची और जीरा मिला कर एक मिनट के लिये भूनिये।
4. उसके बाद पैन में प्याज डाल कर उसे गोल्डन ब्राउन कीजिये, फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालिये और फिर पकाइये।
5. अब पैन में कटे हुए टमाटर डालिये और जब तक उसका जूस पूरी तरह से सूख ना जाए तब तक पकाइये।
6. अब पैन में फेंटा हुआ अंडा मिश्रण डालिये और उसे भूज लीजिये। इसे केवल 1-2 मिनट के लिये भूजिये वरना यह जल जाएगा।
7. अब गैस बंद कीजिये और इस मिश्रण को पराठे के अंदर भरिये तथा रोल बना दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
