Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पौष्टिकता से भरपूर्ण एग सैंडविच
सुबह के समय समझ में नहीं आता कि बच्चों के लिये ऐसा क्या नाश्ता बनाएं जिसे वे प्यार से खा लें। साथ ही मां होने के नाते यह भी दिमाग में रहता है कि बच्चे को कुछ ऐसा दिया जाए जिससे उन्हें पोषण भी मिले। तो ऐसे में चिंता छोडि़ये और उनके लिये झट से बनाइये एग सैंडविच। यह पौष्टिक भी होता है और स्वादिष्ट भी। एग सैंडविच बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता तो आइये देखते हैं इसे बनाने की सरल विधि।

सामग्री :
2 अंडे उबले बारीक कटे
4 ब्रेड स्लाइस
1 आलू उबला बारीक कटा
1-2 हरी मिर्च बारीक कटी
1/2 शिमला मिर्च बारीक कटी
2 चम्मच चीज कसा हुआ
3 चम्मच मक्खन
2 चम्मच हरी चटनी
नमक स्वादानुसार
टमैटो सॉस
विधि :
उबला आलू, हर्री मिर्च, शिमला मिर्च, चीज, नमक और अंडे को अच्छी प्रकार से फेंट लें और फ्राई पैन में तेल डाल कर फ्राई कर लें। उसके बाद उसे भुर्जी जैसा बना कर एक किनारे रख लें। उसके बाद उसी पैन में ब्रेड स्लाइस को सेंक लें और उसमें से दो ब्रेड पर मक्खन और दो ब्रेड पर चटनी लगाएँ। मक्खन लगी ब्रेड पर मिश्रण फैलाकर रखें और चटनी लगी ब्रेड को उसके ऊपर रखकर हल्का-सा दबाकर मनचाहे आकार में काट कर सॉस के साथ परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
