Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
केरला स्टाइल काली मिर्च चिकन फ्राई
Non Veg
oi-Staff
अगर आपको कभी केरला जाने का मौके मिले तो उसे भूल कर भी मत छोडियेगा क्योंकि केरला में लजीज़ व्यंजन मिलते हैं। केरला में ज्यादातर आपको नॉन वेज ही मिलेगा क्योंकि यहां के लोग इसके बडे़ दीवाने हैं। केरला में सबसे आम व्यंजन काली मिर्च चिकन फ्राई मिलता है जिसे खाने पर आपको जन्नत मिल जाएगी। अगर आप नॉन वेज खाते हैं तो आपको यह केरला स्टाइल काली मिर्च चिकन फ्राई जरुर आजमानी चाहिये। आप इसे अपने घर पर भी बना सकती हैं। तो चलिये जानते हैं कि यह केरला स्टाइल काली मिर्च फ्राई कैसे बनाई जाती है।
MUST TRY THIS: केरला पराठा बनाने की विधि
कितनेः 3 लोगों के लिये
तैयारी में समयः 10 मिनट
पकाने में समयः 30 मिनट

सामग्रीः
चिकनः 500 ग्राम
काली मिर्च पावडरः 1/4 चम्मच
नींबू रसः 1 चम्मच
नमकः स्वादअनुसार
मसाला बनाने की सामग्रीः
- प्याजः 2
- अदरक लहसुन: 1/2 इंच प्रति पीस
- हरी मिर्चः 1 या 2
- साबुत काली मिर्चः 1 1/2 चम्मच
- गरम मसालाः 1/2 चम्मच
- सौंफ पावडरः 1/2 चम्मच
- हल्दी पावडरः 1/4 चममच
- सोया सॉसः 1 चम्मच
- टमैटो सॉसः 1 चम्मच
- कडी पत्ताः 1 गुच्छा
- तेलः 3 चम्मच
- नमकः स्वादअनुसार
विधिः
- सबसे पहले चिकन पीस को नमक, काली मिर्च पावडर और नींबू लगा कर मैरीनेट करें! साबुत काली मिर्च को कूंट लें। पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज की स्लाइस डालें।
- प्याज को फ्राई करें। फिर उसमें अदरक लहसुन को घिस कर डालें। साथ में हरी मिर्च और कडी पत्ते डालें।
- अब 3-4 मिनट के बाद इसमें कुंटी हुई काली मिर्च, हल्दी पावडर, गरम मसाला , सौंफ पावडर मिक्स करें।
- उसके बाद इसमें टमैटो साॅस और कप पानी तथा नमक डालें।
- अब इसमें मैरीनेट किये चिकन पीस डाल कर अच्छी तरह से मसाले के साथ मिक्स करें।
- अब इसमें थोडा सा पानी तब ही डालें जब जरुरत हो! एक बार जब चिकन हो जाए तब इसमें थोडी सी कडी पतती डाल कर 5-7 मिनट हल्की आंच पर और पका लें।
- अब आंच बंद करें और सर्व करें।
Comments
English summary
Kerala Style Pepper Chicken Fry Recipe
Story first published: Wednesday, September 10, 2014, 13:01 [IST]
Other articles published on Sep 10, 2014



Click it and Unblock the Notifications
