Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जायकेदार मुर्ग दहीवाला
Non Veg
oi-Staff
चिकन की रेसीपी हर घर में अलग-अलग प्रकार की बनाई जाती है। आज हम आपको जायकेदार गुर्ग दहीवाला चिकन बनाना सिखाएंगे जो कि एक पंजाबी रेसिपी है। अब दहीवाला चिकन से तो आप समझ ही गए होगें कि हम इस रेसिपी में दही का अच्छे से प्रयोग करने वाले हैं। इस रेसिपी में ज्यादा मसालों का प्रयोग नहीं होगा।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
- पहले से पकाया चिकन- एक ब्रेस्ट पर प्लेट के हिसाब से
- 3 चम्मच वेजिटेबल ऑइल
- 2 चम्मच बारीक कटा प्याज
- 5 लहसुन की कलियां- बारीक कटी
- 1 चम्मच साबुन हरी धनिया के दाने
- 2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- 1 चम्मच टमाटर पेस्ट
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1 चुटकी हल्दी
- 1 कप दही
- 3 स्लाइस हरी मिर्च
- 3 हरी पत्तेदार प्याज- बारीक कटी
RECIPE: जायकेदार पालक चिकन
विधि-
- पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें कटे लहसुन डाल कर गोल्ड ब्राउन करें।
- इसके बाद उसमें साबुत हरी धनिया डालें।
- 10 सेकेंड के बाद लहसुन और अदरक पेस्ट डाल कर चलाएं।
- अब कटी प्याज डालें और लगातार चलाएं जिससे लहसुन जले नहीं।
- फिर 200 एमएल पानी डालें और आंच को धीमा कर के 10 मिनट तक पकाएं।
- अब टमाटर का पेस्ट और पहले से पकाया हुआ चिकन डालें।
- इसे 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें।
- उसके बाद चिकन में दही और नमक डालें।
- जब चिकन में मसाला अच्छी तरह से समा जाए तब गैस बंद कर दें।
- चिकन को सर्व करने से पहले उस पर हरी मिर्च और हरी पत्तेदार प्याज छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Murug Daiwahala Recipe
Story first published: Monday, February 10, 2014, 13:00 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2014



Click it and Unblock the Notifications