Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रूमाली रोटी के साथ खाएं पेशावरी रान
पेशावरी रान की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे खाते ही यह सीधा मुंह में घुल जाता है। इसको बनाने के लिये आपको मेम्ने के पैर की अच्छी बोटी लेनी पड़ेगी जिससे वह अच्छे से पक सके। यह मटन रेसीपी नॉर्थ इंडिया के पंजाब और कशमीर राज्य में काफी ज्यादा प्रचलित है। आइये देखते हैं इसको बनाने की विधि-

सामग्री -
मेम्ने की टांग- 300-500 ग्राम
अदरक लहसुन पेस्ट 4 चम्मच
नींबू का रस 2 चम्मच
सिरका 1 चम्मच
हल्दी पाउडर 1 चम्मच
लौंग 5
दालचीनी 1 इंच
इलायची 4
जीरा 1 चम्मच
दही 2 चम्मच
मेथी पत्ती 1 चम्मच
प्याज 1 कटा
घी या बटर 3 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
विधि-
सबसे पहले लेग पीस पर किसी धारदार चाकू से छेद कर दीजिये जिससे उसमें सारे मसाले अच्छी तरह से समा जाएं। अब लेग पीस पर नींबू का रस, सिरका और नमक छिड़क दीजिये। उसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट को भी अच्छी तरह से लगा दीजिये और 30 मिनट के लिये एक किनारे रख दीजिये। फिर एक मिक्सर में जीरा, लौंग, दालचीनी, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर को हल्का पानी मिला कर गाढ़ा पेस्ट बना लीजिये। अब इस गाढे पेस्ट को दही के साथ मिला कर मेम्ने की लेग पीस पर लगा कर मैरीनेट कर दें। इसको फ्रिज में कम से कम 2 घंटो के लिये रखें। अब बेकिंग डिश पर 2 चम्मच घी लगाइये और उस पर लेग पीस को रखिये। अब इसको बिना ढक्कन लगाए प्रिहीटेड ओवन में 400 डिग्री पर 30 मिनट के लिये रखिये। फिर उसको पलट कर 20 मिनट तक माइक्रो वेव में ग्रिल्ल करें। उतनी देर में एक पैन में बटर गरम कीजिये और उसमें कटे हुए प्याज डालिये। इस मिश्रण को घी के साथ लेग पीस पर डाल दीजिये। इस पर ढक्कन लगाइये और 30 मिनट तक 350 डिग्री पर पकाइये। इसके बाद 45 मिनट तक उसे ऐसे ही रहने दीजिये जिससे वह पूरी तरह से सेट हो जाए।



Click it and Unblock the Notifications
