Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
दक्षिण भारतीय व्यंजन: गोंगूरा चिकन ड्राई
Non Veg
oi-Staff
दक्षिण भारतीय व्यंजन खाने में काफी तीखा होता है और अगर बात करें किसी नॉन वेज डिश की तो पूछिये ही नहीं कि उसमें कितने सारे मसाले मिले होते हैं। आज हम आपको गोंगूरा चिकन ड्राई रेसिपी बनाना सिखाएंगे जो कि गोंगूरा की पत्तियों को डाल कर बनाई जाती है। गोंगूरा की पत्तियां काफी पौष्टिक होती हैं तथा इनमें विटामिन सी और आयरन भी होता है जिससे आंखों की रौशनी बढ़ती है और वजन कम होता है।
MUST READ: जायकेदार केसर मुर्ग मसाला
गोंगूरा चिकन ड्राई बनाने के लिये आपको काफी सारे मसालों का प्रयोग करना होगा तभी जा कर इस रेसिपी में स्वाद आएगा। तो इस बार आप जब भी घर पर चिकन रेसिपी बनाने की सोंच रही हों, तो गोंगूरा चिकन ड्राई को बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।

कितने- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- चिकन - 1 किलो
- गोंगूरा की पत्तियां- 100 ग्राम
- प्याज- 2
- पुदीना- मुठ्ठीभर
- लाल मिर्च- 10
- पानी- 1 गिलास
- मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- नमक
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- मसाला पावडर- 1 चम्मच
- हल्दी- 1/2 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- धनिया पत्ती- 1 गुच्छा
विधि-
- एक मिक्सी में लाल मिर्च और धनिया पत्ती का पेस्ट तैयार कर के किनारे रख दें।
- प्रेशर कुकर में साफ किया हुआ चिकन और पानी डाल कर उबालें।
- चिकन में आप लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, नमक और अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर उबालें। चिकन को दो सीटी आने तक उबालें।
- जब चिकन उबल जाए तब कुकर से ढक्कन हटा कर चिकन को ठंडा होने के लिये रख दें।
- एक पैन में, थोड़ा सा तेल डालें। जब तेल गरम हो जाए तब उसमें बारीक कटी प्याज, हल्दी और थोड़ा सा अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर चलाएं।
- अब इसमें गोंगूरा की पत्तियों वाला पेस्ट डालें और उसके साथ लाल मिर्च पेस्ट और धनिया डालें।
- अब थोड़ा सा पानी भी डालें जिससे वह जले नहीं।
- अब इसमें पकाया हुआ चिकन डालें
- इसके बाद थोड़ा सा नमक डाल कर मिक्स करें। आंच को धीमा ही रखें और चिकन को अच्छी तरह से पक जाने के बाद ही सर्व करें।
Comments
Read more about: non veg recipe chicken recipe south indian dish साउथ इंडियन डिश नॉन वेज रेसिपी चिकन रेसिपी
English summary
Spicy Gongura Chicken Dry Fry Recipe
Story first published: Saturday, March 7, 2015, 12:33 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2015



Click it and Unblock the Notifications