Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
संडे स्पेशल: स्वादिष्ट बिरयानी
बिरयानी मुगलई सभ्यता से आई है। बिरयानी शब्द एक फारसी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है भुना हुआ। आपने कई अलग अलग तरह की बिरयानी खाई होगी। हमारे देस में कितने ही राज्य हैं और हर राज्य में अलग अलग स्वाद है। इसी तरह से अगर आप लखनऊ या कोलकाता जाएंगे तो आपको अलग ही स्वाद चखने को मिलेगा। बिरयानी पसंद करने वालों के लिये कोलकाता एक तीर्थस्थान बन चुका है। कोलकाता की बिरयानी हर किसी को जरुर आजमानी चाहिये। यह बिरानी लगभग लखनऊ की बिरयानी की तरह बनाई जाती है। अगर आप नॉन वेज के शौकीन हैं तो कोलकाता की स्पेशल बिरयानी को जरुर बनाएं।
इसी तरह से बिरयानी की बात करें और हैदराबाद की बिरयानी का नाम ना आए तो अच्छा नहीं लगता। यहां कि स्वादिष्ट चिकन बिरयानी पूरे भारत में प्रसिद्ध है। आज हम आपको हैदराबाद की बिरयानी बनाने की विधि भी बताएंगे। इसी तरह से बिरयानी में भी इतनी वैरायटी हैं कि आप दंग रह जाएंगे। हांडी बिरयानी, फिश बिरयानी, चिकन दम बिरयानी, सिंधी बिरयानी, बाम्बे बिरयानी, अंडा बिरयानी, मटन बिरयानी और मुगलई बिरयानी आदि केवल कुछ नाम भर ही हैं, इसके अलावा भी कई वैरायटी हैं।
बिरयानी एक स्पेशल नॉन वेज डिश है जो कि हर राज्य में अलग-अलग तरह से बनाई जाती है। कोई भी बिरयानी हो, वह पहली बार किसी ना किसी नवाब की रसोई से बन कर तैयार हुई थी। इसी तरह से अंबुर बिरयानी भी एक नवाब की ही देन है जो कि साउथ इंडिया के थे। अगर आप भी बिरयानी के बहुत शौकीन हैं तो संडे के दिन ये स्वादिष्ट बिरयानी बनाना बिल्कुल भी मत भूलियेगा।

हैदराबादी दम बिरयानी
हैदराबादी दम बिरयानी पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इसमें चिकन पीस डाले जाते हैं जिन्हें अच्छी प्रकार से मसालों के साथ मेरिनेट किया जाता है। रेसीपी के लिये CLICK करें-

एग बिरयानी
चिकन बिरयानी और वेज बिरयानी का नाम सुनते ही जुबान में पानी आ जाना आम बात है पर क्या आपने कभी एग बिरयानी का स्वाद चखा है। आज हम आपको बताएगें स्वादिष्ट एग बिरयानी बनाने की आसान सी विधी जिसे खाते ही आपका मन खुश हो जाएगा। रेसीपी के लिये CLICK करें-

कोलकाता की बिरयानी
कोलकाता की बिरयानी हर किसी को जरुर आजमानी चाहिये। यह बिरानी लगभग लखनऊ की बिरयानी की तरह बनाई जाती है। अगर आप नॉन वेज के शौकीन हैं तो कोलकाता की स्पेशल बिरयानी को जरुर बनाएं। इसमें खूब सारे मसाले पड़ते हैं, जो कि इस बिरयानी का स्वाद बढा़ देते हैं। रेसीपी के लिये CLICK करें-

स्वादिष्ट हंडी बिरयानी
घर पर कोई महमान आया हो या फिर आपका ही कभी कुछ अलग सा खाने का दिल कर रहा हो, तो बिना देर किये हुए बनाइये हंडी बिरयानी। रेसीपी के लिये CLICK करें

लजीज फिश बिरयानी
मछली से तरह-तरह के व्यंजन बनाएं जाते हैं, जैसे फिश करी, फिश कीमा आदि। आज हम आपको बनाना सिखाएंगे फिश बिरयानी, जिसे खाते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। रेसीपी के लिये CLICK करें-

चिकन टिक्का बिरयानी
चिकन टिक्का बिरयानी एक तरह की बिरयानी होती है जो कि लोगो दा्रा बहुत पसंद की जाती है। इसका टेस्ट बहुत ही अच्छा होता है। लेकिन इसे बनाने में बहुत समय लगता है पर जब आप इसे खाएंगे तो आपको लगेगा कि आपकी महनत बेफिजूल नहीं गई। रेसीपी के लिये CLICK करें-

तमिल स्टाइल अंबुर बिरयानी
बिरयानी एक स्पेशल नॉन वेज डिश है जो कि हर राज्य में अलग-अलग तरह से बनाई जाती है। कोई भी बिरयानी हो, वह पहली बार किसी ना किसी नवाब की रसोई से बन कर तैयार हुई थी। इसी तरह से अंबुर बिरयानी भी एक नवाब की ही देन है जो कि साउथ इंडिया के थे। तो आइये देखते हैं इसे पकाने की विधि। CLICK



Click it and Unblock the Notifications
