Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
स्वादिष्ट हंडी बिरयानी
घर पर कोई महमान आया हो या फिर आपका ही कभी कुछ अलग सा खाने का दिल कर रहा हो, तो बिना देर किये हुए बनाइये हंडी बिरयानी। जो लोग वेज के शौकीन हैं उनके लिये यह वेज हंडी बिरयानी किसी अमृत से कम नहीं होगी। यह बनाने के बहुत ही आसान और खाने में स्वादिष्ट है। आइये जानते हैं हंडी बिरयानी बनाने की विधि-

सामग्री
1 1/2 कप चावल भिगोया हुआ, 1 गाजर, 10-15 फ्रेंच बीन्स, फूलगोभी छोटे फूल में कटे हुए, 1/2 कप हरे मटर, 2-3 छोटी इलाईची, 1 बड़ी इलाइची, 2-3 लौंग, 1 इन्च टुकड़ा दालचीनी, 1 तेज पत्ता, नमक, 2 बड़े चम्मच तेल, 1/2 छोटा चम्मच शाही जीरा पावडर, 1 मध्यम आकार प्याज़, 4-5 कटी हरी मिर्च, 1/2 बड़ा चम्मच अदरक पेस्ट, 1/2 बड़ा चम्मच लहसुन पेस्ट, 1 चम्मच हल्दी का पावडर, 1 बड़ा चम्मच धनिया पावडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर, 2 मध्यम आकार टमाटर, 3/4 कप दही, केसर, केवड़े का पानी, 1 कप तले हुए प्याज़, ताज़े पुदीने के पत्ते, ताज़ा हरा धनिया, लम्बी पट्टी में कटा हुआ अदरक, 2 चम्मच घी, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर।
विधि
चावल को चार कप नमकीन उबलते पानी में छोटी इलाईची, बड़ी इलाईची, लौंग, दालचीनी व तेज पत्ते के साथ पकने रखें। चावल ज़रा से कच्चे रहें इतनी ही देर पकाएँ। निथार लें और अलग रख दें। गाजर, फ्रैंच बीन्स, फूलगोभी मिला लें और तीन कप नमकीन पानी में पकनें रखें। थोड़ा पक जाएँ तो मटर डालें और 2 मिनिट बाद आँच से हटा दें। निथार लें और ठंडे पानी से धोलें। अलग रख दें। नॉन-स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। इसमें शाहजीरा भूनें और प्याज़ हल्के सुनहरे होने तक भूनलें। हरी मिर्च, कुटी हुई अदरक, कुटा हुआ लहसुन डालें और मिलाएँ। थोड़ा सा पानी छिड़क दें ताकि मसाला जले नहीं। हल्दी पावडर, धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर डालें और मिलाएँ। टमाटर डालें और नरम होने तक पकने दें। दही की आधी मात्रा व नमक डालें और मिलाएँ। उबली हुई सब्ज़ियाँ डालें और मिलाएँ। केसर को केवड़े में भिगो दें। एक हंडी लें। सब्ज़ी की एक परत लगा लें और इस पर चावल की परत लगा लें। तले हुए प्याज़ और नमक छिड़क दें। पुदीना और हरा धनिया थोड़ा हाथों से तोड़ लें और छिड़क दें। अदरक, थोड़ा सा केसर और घी डालें। इसी तरह एक और सब्ज़ी, चावल, प्याज़, पुदीना, धनिया, अदरक, केसर और घी की परत बना दें। गरम मसाला पावडर और बाकी की दही छिड़क दें। ढक्कन लगा दें और गरम तवे पर रख दें। 15-20 मिनिट पकालें। रायते के साथ गरमागरम परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
