Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
बेहद हेल्दी और डिलिशियस होते हैं पालक पुलाव, यहां पढ़िए रेसिपी
अब तक आपने क्रंची सब्जी या मीट के साथ पुलाव के बारे में तो सुना
ही होगा। लेकिन जब बच्चों को पुलाव में सब्जियां दिखती हैं तो वह इसे
अलग निकालकर रख देते हैं। इसलिए आज यहां हम एक पुलाव की एक रेसिपी
लेकर आए हैं जिसमें सब्जियों का इस्तेमाल तो किया गया है, लेकिन वह
आपको नजर नहीं आएंगी, क्योंकि उन्हें पेस्ट के रूप में पुलाव में
शामिल किया गया है। आप सब्जियों को नहीं देख पाएंगे, लेकिन उनका पूरा
पोषण प्राप्त करेंगे। इस तरह बच्चों को कुछ हेल्दी और टेस्टी खिलाने
के लिए आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर वे
खेलते-खेलते खाना पसंद करते हैं, तो भी उन्हें यह चावल की रेसिपी
खिलाना आसान हो जाएगा। पालक अपने अत्यधिक स्वास्थ्य लाभों के कारण
स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह विटामिन और खनिजों का एक अद्भुत
स्रोत है। इसे मेवे के साथ मिलाकर खाने से न सिर्फ इसका स्वाद लाजवाब
होता है बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। तो फिर देर
किस बात की। चलिए इस आसान रेसिपी को ट्राई करते हैं-

पालक पुलाव की सामग्री
4 सर्विंग्स
• 300 ग्राम पालक
• 1 कप चावल
• आवश्यकता अनुसार नमक
• 1/2 टमाटर
• 1/2 कप भुनी हुई मूंगफली
• 1 बड़ा चम्मच रिफाइंड तेल
• 1 चुटकी हल्दी
• आवश्यकता अनुसार पानी
स्टेप 1 पालक के पत्तों को धोकर काट लें और उन्हें भूनें
इस आसान से रेसिपी को बनाने के लिए पालक के पत्तों को एक प्लेट में धो
कर काट लीजिये, एक बार फिर धो लीजिये। याद रखें कि पालक को अच्छी तरह
धोना बेहद आवश्यक है। अब एक कढ़ाई को मध्यम आंच पर रखें और उसमें तेल
डालें। इसमें कटे हुए पत्ते डालें और नमक और हल्दी पाउडर डालें। अच्छी
तरह से चलाते हुए धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक पकाएं। एक बार हो जाने के
बाद, आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
स्टेप 2 पके हुए पालक और टमाटर को पीस कर पेस्ट बना लें
इसी बीच, टमाटर को धोकर मोटा-मोटा काट लें। पालक के ठंडा होने पर
टमाटर के साथ ग्राइंडर में डालें। इन्हें पीसकर चिकना पेस्ट बना
लें।
स्टेप 3 स्टीम कुक करें चावल
एक बड़ा पैन लें और उसमें धुले हुए चावल डालें। इसमें 3-4 कप पानी
डालें। इसमें एक चुटकी नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और ढक्कन से ढक
दें। चावल को कुछ मिनट तक पकने दें। जांच लें कि चावल पक गए हैं या
नहीं। एक बार हो जाने के बाद, पानी निकाल दें और इसे एक कढ़ाई में डाल
दें। इसके बाद पालक-टमाटर का पेस्ट डालें और स्वादानुसार नमक डालें।
चावल के साथ पेस्ट को अच्छी तरह मिला लें और बिना ढके पकाएं।
स्टेप 4 भुनी हुई मूंगफली से सजाकर गरमागरम परोसें
जैसे ही पुलाव तैयार हो जाता है, एक प्लेट में निकाल लें। मूंगफली से
सजाकर गरमा गरम रायता या गरमा गरम सब्जी के साथ इसका आनंद लीजिये।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










