Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
जल्दी में हैं तो इस तरह बनाएं पुदीना राइस
अगर आपको चावल खाना बेहद पसंद है, लेकिन प्लेन राइस खाकर बोर हो गए हैं, तो समय आ गया है कि आप पुदीना चावल ट्राई करें। यह एक मसालेदार और स्वादिष्ट चावल की डिश है जिसे ताजे पुदीने के पत्तों, बासमती चावल, प्याज, मसालों और टमाटर का उपयोग करके तैयार किया जाता है। आप इस एक डिलिशियस डिश को बनाने के लिए ताजा या फ्रोजन हरी मटर और आलू का भी उपयोग कर सकते हैं। इस डिश को बनाना बेहद आसान है। इस डिश को तैयार करते समय पुदीने की पत्तियों के अलावा, कुछ धनिया पत्ती भी डाली जाती है। आज हम लाए हैं पुदीना चावल बनाने की रेसिपी। तो देर किस बात की, पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें-

पुदीना पेस्ट के लिए सामग्री
• 1 कप कटे हुए पुदीने के पत्ते
• आधा कप कटा हरा धनिया
• 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
• 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
• 1 बड़ा चम्मच कटा नारियल
• 1 छोटा चम्मच धनिया के बीज
• आधा छोटा चम्मच जीरा
• 2-3 बड़े चम्मच पानी पीसने के लिए
अन्य सामग्री
• 2 बड़े चम्मच तेल
• 1 कप बासमती चावल
• 2 लौंग
• 2 हरी इलायची
• 1 इंच दालचीनी स्टिक
• तेज पत्ता (भारतीय तेज पत्ता)
• आधा कप बारीक कटा हुआ प्याज
• 1 छोटा टमाटर, कटा हुआ (वैकल्पिक)
• 1 छोटा-मध्यम आलू, छिलका और कटा हुआ
• आधा कप मटर, ताजा या फ्रोजन
• 11/2 से 2 कप पानी
• नमक आवश्यकता अनुसार
तैयार कैसे करें
• 1 कप बासमती चावल को 3-4 बार धो लें।
• चावल को अच्छी तरह से धो लेने के बाद, इसे 20-30 मिनट के लिए पानी
में भिगो दें।
• इस बीच, एक कप कटे हुए पुदीने के पत्ते, कटा हुआ नारियल, हरा धनिया,
अदरक लहसुन का पेस्ट, कटी हुई हरी मिर्च, धनिया के बीज और जीरा को
ग्राइंडर जार में डालें।
• थोड़ा थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें।
• 20-30 मिनिट बाद चावल को निथार कर एक तरफ रख दें।
• अब एक प्रेशर कुकर लें और उसमें 2 टेबल स्पून तेल गर्म करें।
• तेल गरम होने पर इसमें 2 छोटी इलाइची, 1 तेज पत्ता, 3 लौंग, 1 इंच
दालचीनी स्टिक और जावित्री का एक टुकड़ा एक कतरा डाल दीजिए.
• मसालों को महक आने तक भूनें। धीमी-मध्यम आंच पर ही इसे भूनें।
• इसके बाद कटा हुआ प्याज डालें। प्याज के पारदर्शी होने तक
भूनें।
• इसके बाद पुदीने का पेस्ट डालें।
• अब इसमें चम्मच हल्दी पाउडर और चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें।
• मसाला पेस्ट को 1-2 मिनट तक भूनें।
• इस मिश्रण में कटे हुए आलू, टमाटर और हरे मटर डालें।
• अब इसे अच्छी तरह मिलाएं।
• आलू और टमाटर को 2-3 मिनट तक पकने दें.
• इसके बाद, सूखा हुआ चावल डालें और धीरे से हिलाएं।
• अब प्रेशर कुकर में 2 कप पानी डालें और अच्छी तरह हिलाएं।
• प्रेशर कुकर में नमक डालें।
• ढक्कन को बंद कर दें और पुदीने के चावल को 2 सीटी आने तक पका
लें।
• अब आंच बंद कर दें और जब प्रेशर खत्म हो जाए तो ढक्कन खोल दें।
• आपके पुदीना राइस बनकर तैयार है।
• पुदीना चावल को अपनी पसंद के किसी भी रायते के साथ परोसें।
इंस्ट्रक्शन
पोषण संबंधी जानकारी
• लोग - 3
• कैलोरी - 425
• वसा - 11 ग्राम
• कार्बोहाइड्रेट - 74
• चीनी - 4 ग्राम
• फाइबर - 7 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










