Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
दीवाली के दौरान कैलोरीज़ कम करने के 10 तरीके
दीवाली प्रकाश और मिठाईयों का त्योहार है। दीवाली के दौरान आप कैलोरीज़ से दूर नहीं रह सकते। हालाँकि यदि आप कैलोरी कम करने के कुछ स्मार्ट तरीके अपनाते हैं तो निश्चित तौर पर आप इस दीवाली पर कैलोरीज़ से दूर रह सकते हैं। दीवाली के दौरान कैलोरी कम करने के 10 सबसे अच्छे तरीकों के बारे में पढ़ें।
त्योहार का अर्थ है खाना, मिठाई तथा विभिन्न प्रकार का खाना। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों को अपने आहार को बनाए रखना तथा कैलोरी की मात्रा पर नियंत्रण रखना बहुत कठिन हो जाता है। बहुत से लोगों को वज़न बढ़ जाने का डर होता है अत: वे त्योहारों या उत्सवों के दौरान मीठा या अच्छा समृद्ध खाना नहीं खाते है क्योंकि उन्हें लगता है कि इसके कारण उनका वज़न बढ़ जायेगा।
यदि आप थोड़े बहुत सावधान रहें तथा विचारपूर्वक खाएं तो आप कैलोरी कम करके वज़न बढ़ने से रोक सकते हैं। सिर्फ इस बात का ध्यान रखें कि आपको केवल कैलोरी पर ध्यान देना है। यह बात महत्व नहीं रखती कि आप एक प्लेट सलाद खाते हैं या कुछ अन्न या मिठाई का छोटा टुकड़ा खाते हैं, कुछ भी खाने पर यदि आपके लिए आवश्यक कैलोरी की मात्रा पूर्ण हो गई है तो वही रुक जाएँ (उतना ही खाएं)।

स्वयं को दीवाली के लिए तैयार करें
दीवाली के दिन सुबह से ध्यान रखना होगा कि आपने कितनी कैलोरी ग्रहण की हैं। आप अपने नाश्ते में खाने के पदार्थों में बदलाव लाकर कुछ ऐसा खा सकते हैं जिसमें कम से कम कैलोरीज़ हों तथा जिससे आप शाम के समय जब अपने रिश्तेदारों या मित्रों से मिलें तो अन्य दूसरी कैलोरी ग्रहण कर सकें।

चाय या कॉफ़ी कम करें
ऑफिस में 4-5 कप चाय या कॉफ़ी न पीयें। इससे आपकी कम से कम 200 - 250 कैलोरीज़ कम होंगी।

कोला कम पीयें
लंच के समय कोला की एक बोतल पीने से आप 145 कैलोरीज़ अतिरिक्त लेते हैं। इसे टालें जिसके कारण आपके पास अतिरिक्त कैलोरीज़ लेने के लिए पर्याप्त स्थान हो।

व्यायाम
दीवाली के पहले तथा बाद में कुछ व्यायाम करें। इसके कारण आपका अतिरिक्त वज़न कुछ कम हो जाएगा तथा मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों के कारण आपका वज़न नहीं बढ़ेगा।

अल्कोहल युक्त पेय पदार्थ
दीवाले के पहले तथा दीवाली की रात को शराब न पीयें। इससे आप न सिर्फ अतिरिक्त कैलोरी ग्रहण करने से बचेंगे बल्कि आप त्योहार का आनंद भी अच्छे से उठा पायेंगे।

फाइबर और पानी युक्त खाद्य पदार्थ
ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जिनमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर हो तथा खाते समय अपने भोजन का आनंद उठायें।

थोड़ा थोड़ा खाएं
दीवाली की रात को जब आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने जाते हैं तब इस बात का ध्यान रखें। कम खाने से आप विभिन्न मित्रों के यहाँ मिठाई तथा अन्य खाद्य पदार्थों का आनंद उठा पाएंगे।

कम कैलोरी वाली मिठाईयों का चुनाव करें
मिठाईयों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। आपको कम कैलोरी अवली मिठाईयों का चुनाव करना चाहिए जिससे आप पाने मेज़बान को निराश भी नहीं करेंगे।

डिनर (रात का खाना)
इस बात का ध्यान रखें कि आप रात के समय खाने में क्या खा रहें हैं। क्योंकि रात का खाना आप अपने घर पर खाते हैं आप कम कैलोरी वाला खाना खा सकते हैं, कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन न लें या सिर्फ एक गिलास छाछ पीयें। यह आप निर्भर करता है कि पूरी शाम आपने क्या खाया है।

मिठाइयों की जगह पर मेवे
जब आप अपने मित्रों से मिलने जाते हैं तो मिठाई के स्थान पर सूखे मेवे खाएं। सूखे मेवे स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं तथा आप अतिरिक्त कैलोरी लेने से भी बच जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
