Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
रक्षा बंधन भाई को खिलाइये केसर संदेश
रक्षा बंधन पर बहन अगर भाई को अपने हाथों से मिठाई बना कर खिलाए तो भाई कितना खुश होगा इसका आप अंदाजा लगा सकते हैं। यह त्योहार पूरे भारत में मनाया जाता है और हर कोई मिल जुल कर मिठाई खाता और खिलाता है। आज हम आपको नेहा माथुर दृारा बनाई गई रक्षा बंधन स्पेशल मिठाई केसर संदेश बनाना सिखाएंगे। यह राखी की मिठाई स्वाद में भी लाजवाब है और इसे बनाना भी काफी सिंपल है। इसमे केसर का घोल डाला जाता है इसलिये इसका नाम केसर संदेश है। तो देर किस बात की आइये देखते हैं केसर संदेश को बनाने कि सरल विधि -
सामग्री-
फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
नींबू रस- 1 चम्मच
पाउडर चीनी- 4 चम्मच
मिल्क पाउडर- 2 चम्मच
इलायची पाउडर- 1 चम्मच
केसर- चुटकीभर
ड्राय फ्रूट- गार्निशिंग के लिये

विधि-
- सबसे पहले दूध और नींबू निचोड़ कर हल्की आंच पर उसे उबाल लें।
- फिर मलमल का कपड़ा ले कर उसमें फटा हुआ दूध डालें और कपड़े से सारा पानी निकाले।
- कपडे़ को अपनी किचन की सिंक के नल से टांग दें जिससे सारा पानी निकल जाए और छेना रह जाए।
- छेने को निकाल कर साफ प्लेट पर रखें, फिर उसमें चीनी पाउडर, दूध पाउडर और इलायची पाउडर मिलाइये।
- अब छेने को पैन में डाल कर थोड़ी देर पकाइये , जिससे उसका सारा पानी सूख जाए।
- फिर इसे कुछ देर के लिये ठंडा होने के लिये रख दीजिये।
- अपनी हथेली में थोड़ा सा छेना लें और उसे मैश करें।
- फिर उसे गोल कर के हल्का सा पेडे़ के आकार का बना लें।
- इसी विधि से सारे संदेश बना डालें।

विधि-

विधि-

विधि-
संदेश को केसर और दूध मिले घोल से ब्रश कर दीजिये।
इसके बाद इस पर सूखे कटे मेवे छिड़क दीजिये।

हैप्पी रक्षाबंधन
अच्छा होगा कि आप इसे उसी दिन खतम कर दें। अगर ऐसा नहीं हो सकता तो, इसे किसी टाइट डिब्बे में दो दिन तक स्टोर कर के रख सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications