Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
दिवाली पर माइक्रोवेव में बनाएं टेस्टी दूध पेड़ा
दिवाली पर आराम से और कम समय में दूध पेड़ा बनाया जा सकता है। इसको बनाने के लिये आप को माइक्रोवेव का प्रयोग करना होगा क्योंकि इसके प्रयोग से पेड़ा बड़ी ही जल्दी तैयार हो जाता है।
Sweets
oi-Staff
दीपावली पर अक्सर लोग बाहर से मिठाइयां खरीदते हैं लेकिन घर पर बनी हुई मिठाई की तो बात ही कुछ और होती है। अगर माइक्रोवेव में पेड़े बनाएं जाएं तो यह काफी अच्छी तरह से बन कर तैयार होते हैं।
The Amazon Great Indian Sale is Back! Oct 17th to 20th Only Upto 90% Cashback on Fashion Apparels
जी हां, माइक्रोवेव में दूध के पेड़े बनाइये और खुद का समय बचाइये। पर हां, जब आप दूध का पेड़ा माइक्रोवेव में बना रही हों तो उस पर अपनी नज़र जरुर रखें नहीं तो मिश्रण के जलने का डर रहेगा। तो आइये जब आपको इन्हें बनाने का आइडिया हो ही गया है तो अब इसकी रेसिपी भी जान लें।

कितने- 2-3 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 1 मिनट
पकाने में समय- 5 मिनट
सामग्री-
- 200 ग्राम कंडेंस मिल्क
- 1/2 चम्मच घी या बटर
- 3/4 कप मिल्क पावडर
- चुटकीभर केसर
- चुटकीभर जायफल पावडर
- 3-4 हरी इलायची
बनाने की विधि -
- माइक्रोवेव सेफ बाउल में कंडेंस मिल्क, मिल्क पावडर और घी मिक्स कर के रख दें।
- माइक्रोवेव को हाई पर कर के 1 मिनट तक सेट कर दें।
- अब इसमें इलायची कूट कर डाल दें और साथ में जायफल और केसर के धागे भी डालें।
- माइक्रोवेव को 1 मिनट तक चलाएं और फिर इसे बाहर निकाल कर चम्मच से मिक्स करें।
- फिर इसे दुबारा माइक्रोवेव में रखें और इसे 3 मिनट तक हाई पावर पर चलाएं।
- फिर इसे निकाल कर देंखे कि मिश्रण कहीं पतला तो नहीं है।
- अगर ऐसा है तो इसे दुबारा 30 सेकेंड के लिये हाई पावडर पर पकाएं।
- जब मिश्रण कठोर हो जाए तब इसे बाहर निकालें और इसे हल्का ठंडा करें और इसके पेड़े बनाना शुरु करें।
- आप इसे बनाते वक्त अपने हाथों में तेल या घी लगा सकती हैं।
- एक बार जब ये पेडे़ ठंडे हो जाएं तब इन्हें एयर टाइट कंटेनर में भर कर रख दें
Comments
English summary
Milk Peda Recipe or Doodh peda recipe for diwali
Story first published: Monday, October 17, 2016, 15:43 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2016



Click it and Unblock the Notifications