Latest Updates
-
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें अपना भाग्य -
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी -
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म -
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल
कच्चे आम की रसीली चटनी: अंबा खट्टा
Veg
oi-Staff
अम्बा खट्टा मतलब आम की मीठी चटनी। यह ओडीसा की रसोई से आई है जिसे भेजा है हमारी ही एक रीडर ने। यह आम की चटनी खट्टी भी लगती है और मीठी भी, जिसे आप खाने के साथ यानी रोटी, पराठा, खिचड़ी या चावल आदि के साथ खा सकते हैं। आज कल तो बाजार में खूब सारे आम आने लग गए हैं जो शरीर को ठंडा रखने के लिये काफी हैं।
आप को आम पसंद हो या नहीं लेकिन आपको यह मीटी चटनी बहुत पसंद आएगी। इसमें कच्चे आम को गुड के साथ मिला कर पकाया जाता है। यह फ्रिज में रखने से 10 दिनों तक चलेगी। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-

सामग्री-
2 बडे़ धुले और कटे आम
1/2 कप गुड
1 चम्मच अदरक पेस्ट
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
थोडे़ से कडी पत्ते
चुटकीभर हींग
2 सूखी लाल मिर्च
1 चम्मच भुनी सौंफ
1 चम्मच भुनी मेथी दाना
4 चम्मच घी या तेल
नमक स्वादअनुसार
2 कप पानी
विधि-
- सबसे पहले पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें कटे हुए आम डाल कर 5 मिनट के लिये फ्राई करें और भूरा कर लें। फिर इसे आंच से हटा दें और किनारे रख दें।
- अब दूसरे पैन में 2 चम्मच तेल डालें, उसमें सूखी लाल मिर्च, कडी पत्ता, अदरक लहसुन पेस्ट, हींग डाल कर पकाएं। अब उसमें फ्राई किया हुआ आम डालें।
- अब पैन में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक डाल कर दुबारा फ्राई करें। फिर गुड डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- उसके बाद उसमें 1 कप पानी डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब पैन के ढक्कन को बंद कर दें और मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकने दें।
- अब आम को अच्छे से मिक्स होने दें, उसमें भुनी सौंफ और मेथी डाल कर आंच बंद कर दें और चटनी को ठंडा होने दें।
- इसे या तो फ्रिज में ठंडा होने पर सर्व करें या फिर ऐसे ही सर्व करें।
Comments
English summary
Amba Khatta
Story first published: Saturday, June 15, 2013, 13:00 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2013



Click it and Unblock the Notifications