Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
कटहल की मसालेदार सब्जी
Veg
oi-Staff
कटहल की यह मसालेदार सब्जी कच्चे और छोटे कटहल से बनाई जाती है। अगर आपको कटहल की सब्जी काफी पसंद है तो आप इसे पका सकती हैं। आज हम आपको इसे साउथ इंडियन स्टाइल में बनाना सिखाएंगे।
READ: ऐसे बनाएं स्वादिष्ट कटहल बिरयानी
इस सब्जी में काजू भी डाला जाता है जिससे इसका स्वाद ही अलग हो जाता है। इस स्वादिष्ट कटहल की मसालेदार सब्जी को आप लंच में भी ले जा सकती हैं। आइये जानते हैं इस बेहतरीन सब्जी की आसान विधि।

सामग्री-
- छोटा कटहल छोटे पीस में कटे हुए
- आलू- 1
- बड़ा प्याज- 1
- टमाटर- 1
मसाला बनाने की सामग्री-
- घिसा नारियल- 3 चम्मच
- लाल मिर्च- 5
- चने की दाल- 1 चम्मच
- काजू- 4
- सौंफ- 1 चम्मच
छौंकने के लिये
- दालचीनी- 2 छोटे पीस
- लौंग- 2
- इलायची- 2
- सौंफ- 1 चम्मच
विधि -
- पहले छोटे कटहल के छिलके को निकाल कर उसे छोटे छोटे पीस में काट लें। इसकी तरह से आलू को भी काटें।
- फिर प्याज और टमाटर को बारीक काटें।
- एक छोटे कुकर में आलू और कटहल को तेज आंच पर एक सीटी आने तक पका लें।
- अब मसाले वाली सामग्री में दिये गए आइटम्स को मिक्सी में पीस लें।
- अब स्टोव पर कढाई चढाएं। फिर उसमें दो चम्मच तेल गरम करें, उसमें कडी पत्ते के साथ छौंकने की सभी सामग्री डाल दें।
- फिर प्याज और टमाटर डाल कर सौते करें। जब मसाला तल से अलग हो जाए तब उसमें पिसा मसाला और नमक डालें।
- आखिर में ¼ कप पानी डाल कर ऊपर से कटहल और आलू मिलाएं।
- इसे मिक्स करें और 5 से 7 मिनट तक पकाएं।
- कोशिश यही कीजिये कि कटहल टूटने ना पाए।
- अब आप इसे गरमा गरम राइस के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
कटहल की मसालेदार सब्जी
Story first published: Monday, February 8, 2016, 11:21 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2016



Click it and Unblock the Notifications
