Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भाई दूज स्पेशल: मावा कचौड़ी रेसिपी
Veg
oi-Staff
भाई दूज एक खास त्योहार है जो कि भाई बहन के प्यार को और बढाता है। इस दिन अगर आपका भाई आपके घर पर टीका लगवाने आ रहा है तो उसके लिये तरह तरह के पकवान बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। हर भाई चाहता है कि उसकी बहन इस दिन उसके लिये कुछ ऐसा बनाए जिससे वह खुद पर नाज़ कर सके।
अगर आप भी अपने भाई से प्यार करती हैं तो इस भाई दूज पर मावा कचौड़ी बना कर उसे खिलाएं। मावा कचौड़ी काफी स्वादिष्ट होती है जिसको एक बार खाने के बाद बार बार खाने का दिल करेगा। आइये जानते हैं मावा कचौड़ी बनाने की विधि।
स्वाद में लाजवाब खस्ता दाल कचौड़ी

कितने- 4-5
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- मैदा- 1 कप
- घी- 2 चम्मच
- नमक- 1/2 चुटकीभर
- खोया- 1/2 कप
- बादाम- 5-6
- पिस्ता- 5-6
- चीनी- 1 चम्मच
- केसर- थोड़ा सा
- चीनी- 1 कप
- पानी 1/2 कप
- घी - तलने के लिये
विधि-
- मैदा, घी और नमक को मिक्स करें और पानी डाल कर मुलायम आटा गूथ लें।
- अब इस गूथे हुए आटे को गीले कपडे़ से 10 मिनट के लिये ढंक कर रख दें।
- 10 मिनट के बाद आटे से 10-12 लोई अलग कर लें।
- अब एक पैन में चीनी और पानी डाल कर एक तार की चाशनी बना लें।
- अब इसमें केसर डाल कर 4 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें।
- दूसरे कटोरे में खोया, केसर, पिस्ता, इलायची पावडर और केसर मिक्स कर के भरावन बनाएं।
- अब लोई की छोटी छोटी पूडियां बेलें।
- अब एक पूडी में खोये का 1 चम्मच भरावन भर कर ऊपर से दूसरी पूडी से ढंक दें।
- इसी तरह से आप 6 कचौडियां तैयार कर लें।
- अब कढाई में घी गरम करें, उसमें इन कचौडियों को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
- जब सभी कचौडियां तल चुकी हों, तो उसे चाशनी में कुछ देर के लिये रखें और बाद में उसे निकाल लें।
- कचौड़ी निकालने के बाद उस पर कटे बादाम और पिस्ते से सजाएं तथा सर्व करें।
Comments
English summary
Bhai Dooj Special: Mava Kachori Recipe
Story first published: Saturday, October 25, 2014, 14:19 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2014



Click it and Unblock the Notifications
