Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
काजू की स्वादिष्ट चटनी जिसे खा सकते हैं रोटी से
क्या आप वही पुरानी चटनी बना कर बोर नहीं हो चुकी हैं? अगर हां, तो अब आप आराम से काजू की स्वादिष्ट चटनी बना कर घर वालों को एक नया स्वाद प्रदान कर सकती हैं। अगर सुबह के समय आपके घर पर डोसा, इडली या पराठा नाश्ते में बनाया जाता है, तो आप उसके साथ काजू की चटनी बना सकती हैं। इसका क्रीमी टेस्ट काफी यम्मी होता है। अब आपको इसे बनाने के लिये काजू चाहिये और कुछ मसाले। कई लोगों को यह चटनी स्पाइसी अच्छी लगती है तो कई लोगों को मीठी। अगर काजू की चटनी मीठी बनानी हो तो आप इसमें इमली या गुड का प्रयोग कर सकती हैं। आइये जानते हैं काजू की चटनी कैसे बनाई जाती है। टमाटर और प्याज की चटनी

कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
काजू- 1 कप
सूखी लाल मिर्च- 3 स्लाइस
छोटे प्याज- 6 क्रश किये
इमली- 1/2 पीस
नमक- स्वादअनुसार
नारियल तेल- 2 चम्मच
विधि-
एक पैन लें, जब वह गरम हो जाए तब उसमें नारियल तेल डाल कर गरम करें।
फिर उसमें काजू को गोल्डन ब्राउन होने तक सेंके।
अब उसी पैन में सूखी लाल मिर्च डालें और फ्राई करें, आंच धीमी होनी चाहिये।
लाल मिर्च को जलाने की कोशिश ना करें।
अब मिक्स में इन सभी सामग्रियों (प्याज, इमली और नमक) को पीस लें।
पेस्ट में चाहें तो पानी भी मिला सकते हैं।
आपकी काजू चटनी खाने के लिये बिल्कुल तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
