Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आज लंच के लिये जरुर बनाएं चटपटे भरवां बैगन
Veg
oi-Staff
भरवां बैगन एक बड़ी ही स्वादिष्ट साइड डिश है, जिसे आप रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ सर्व कर सकती हैं। बैगन की यह आसान सी रेसिपी परिवार में हर किसी को पसंद आती है। अगर आपके घर पर दो चार बैगन रखे हों, तो आज लंच के लिये चटपटे भरवां बैगन बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।
RECIPE: पूड़ी के साथ खाएं भरवां करेला
भरवां बैगन उत्तर भारत की जानी मानी रेसिपी है इसलिये अगर आप वहां रहती हैं, तो इसे एक बार जरुर ट्राई करें। आइये जानते हैं चटपटे भरवां बैगन बनाने की विधि।

सामग्री-
- 1/2 किलो छोटे गोल बैगन
भरावन की सामग्री-
- 1 चम्मच अजवाइन- भुना पावडर
- 1/4 चम्मच हींग
- 2 चम्मच अदरक पेस्ट
- 1 चम्मच चने का भुना पावडर
- नमक- स्वादअनुसार
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच धनिया पावडर
- 1/2 चम्मच मिर्च पावडर
- 1 चम्मच सौंफ- भुना और दरदरा पिसा
- 1/2 चम्मच मेथी- भुना और दरदरा पिसा
- 20 ग्राम इमली- पानी में भिगोई और फिर छान कर रखी हुई
- 1/2 कप सरसों का तेल
- 1 चम्मच अदरक- बरीक स्लाइस किया हुआ
विधि -
- सबसे पहले बैंगन को धो कर एक सूखे कपडे़ से पोछ लें।
- फिर बैगन के डंठल को निकाल कर , डंठल की ओर से 2 कट इस तरह लगाएं कि निचले भाग जुडे़ ही रहें। इससे बैगन में असानी से मसाले भर जाएंगे।
- अब एक प्लेट में सभी भरावन वाले मसाले मिक्स कर लें और उन्हें बैगन में भर लें।
- अब कढाई में तेल गरम करें, फिर उसमें एक एक कर के भरवा बैगन रखें।
- बैगन को तेज और धीमी आंच करते हुए पकाएं।
- फिर आंच को धीमा कर दें और सभी बैगन को पलट दें, उसके बाद कढाई को प्लेट से ढंक दें।
- कुछ मिनट तक इसे पकाएं, उसके बाद चेक करें कि बैगन पक गए हैं या नहीं।
- जब बैगन पक जाए तब उसे बरीक एक प्लेट पर निकालें और स्लाइस किये हुए अदरक से सजा कर सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
