Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
कार्न कैप्सिकम मसाला रेसिपी
Beauty
oi-Staff
अगर आप शाकाहारी हैं तो आपको रोज नई नई डिश जरुर बनानी चाहिये इसलिये आज हम आपके लिये ले कर आएं हैं कार्न कैप्सिकम मसाला रेसिपी बनाने की विधि। कार्न कैप्सिकम मसाला बनाने के लिये आपको ज्यादा समय की आवश्यकता नहीं है, बस कार्न को पहले से पका कर रख लें।
कार्न कैप्सिकम मसाला करी खाने में चटपटी और मसालेदार लगती है। इसमें टमाटर, प्याज और क्रीम का भरपूर प्रयोग किया जाता है। तो तैयार हो जाइये रेस्ट्रॉन्ट की तरह जाकेदार कार्न कैप्सिकम मसाला बनाने के लिये।
कितने - 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- कार्न के दाने- 300 ग्राम
- हरी शिमला मिर्च- 2 मध्यम
- तेल- 3 चम्मच
- जीरा- 1/2 चम्मच
- प्याज- 3 मध्यम
- अदरक पेस्ट- 2 चम्मच
- लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- जीरा पावडर- 1 चम्मच
- हल्दी- 1/2 चम्मच
- टमाटर प्यूरी- 2 मध्यम
- खोया- 1/2 कप
- गरम मसाला पावडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- ताजी क्रमी- 1/4 कप
- ताजी धनिया पत्ती- 1/4 कप
विधि -
- सबसे पहले तीन कप पानी में कार्न के दानों को उबाल कर छान कर साइड में रखें।
- फिर कढाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा डाल कर चलाएं, उसके बाद कटी हुई प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन करें।
- अब इसमें अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर 2 से 3 मिनट चलाएं। फिर लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, जीरा पावडर और हल्दी डाल कर कुछ सेकेंड मिक्स करें।
- फिर इसमें टमाटर की प्यूरी डाल कर पकाएं, उसके बाद इसे लगातार तब तक चलाएं जब तक कि तेल मसाले से अलग ना हो जाए।
- फिर इसमें मावा और आधा कप पानी डाल कर मिक्स करें।
- कुछ मिनट के बाद इसमें आधे इंच में कटी शिमिला मिर्च डाल कर मिक्स करें।
- आखिर में उबली कार्न, गरम मसाला पावडर और नमक मिक्स करें।
- इसे मिक्स कर के धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।
- उसके बाद इसमें ताजी क्रीम और धनिया पत्ती डाल कर गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
