Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टेस्ट और हेल्थ से भरपूर बींस स्प्राउट सैलेड
बींस स्प्राउट सैलेड एक स्वास्थवर्धक वेज सैलेड रेसिपी है, जिसमें ढेर सारा प्रोटीन होता है। आप इस अंकुरित सलाद को ब्रेकफास्ट या फिर लंच के समय खा सकते हैं। इसमें टेस्ट बढाने के लिये आप प्याज, टमाटर, खीरा और नींबू आदि भी मिक्स कर सकती हैं।
Tempting Tuesdays: Flat Rs.150 Off On Your Food Orders At Foodpanda
स्प्राउट सैलेड बनाने के लिये आपको मूंग, काला चना और मोठ दाल की आवश्यकता होगी। इन्हें 6-8 घंटों के लिये पानी में भिगो दें और फिर पानी छान कर 8 घंटों के लिये रख दें जिससे ये अंकुरित हो जाएं।
READ: स्प्राउट के स्वास्थ लाभ
ऐसा करने से बींस में प्रोटीन का लेवल और भी ज्यादा बढ जाएगा। अलग अलग दानें अंकुरित होने में अलग-अलग समय लेती हैं।

कितने- 2 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 5 मिनट
सामग्री-
- मिक्सड बींस स्प्राउट्स- 1 1/2 कप
- टमाटर- 1/3 कप, कटा
- गाजर- 1/3 कप, कटा
- खीरा- 1/4 कप, कटा
- प्याज- 1/2 कप, कटा
- पुदीना- 10 पत्तियां
- तेल- 1 चम्मच
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- नींबू जूस- 1 चम्मच
- पिसी काली मिर्च- 1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
स्प्राउट बनाने की विधि -
1/2 कप मिक्सड बींस को 6-8 घंटों के लिये पानी में भिगो कर रखें। फिर इसमें से पानी निकाल कर फिर से 10-12 घंटो के लिये रख दें।
सैलेड बनाने की विधि-
- एक पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें, उसमें स्प्राउट किये बींस डाल कर कुछ मिनट फ्राई करें।
- अब इसमें चाट मसाला, काली मिर्च और नमक मिलाएं।
- आंच को बंद कर दें और स्प्राउट को ठंडा होने के लिये रख दें।
- उसके बाद इसमें कटी हुई सभी सब्जियों को मिलाएं।
- ऊपर से नींबू छिड़क कर मिक्स करें।
- आपका बीन स्प्राउट सैलेड खाने के लिये बिल्कुल तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
