Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सेहत के साथ स्वाद भी दे स्प्राउट्स पुलाव
Veg
oi-Staff
आज कल लोग ऐसा खाना खाने लग गए हैं, जो उन्हें स्वाद के साथ साथ अच्छी सेहत भी दे। एक अच्छा खाना केवल मुंह का स्वाद बढाने से ले कर स्वास्थ्य को भी अच्छा बनाता है। आज हम आपको स्प्राउट्स पुलाव बनाना सिखाएंगे। यह एक हेल्दी रेसिपी है जो कि ब्राउन राइस और स्प्राउट्स को मिला कर बनाई गई है। वे लोग जिन्हें अपना वजन कम करना हो, वह स्प्राउट्स पुलाव बना कर खा सकते हैं। यह वेजिटेरियन रेसिपी बहुत ही कम तेल और मसालों से बनाई गई है।
कितने- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- ब्राउन राइस- 2 कप
- मिक्स स्प्राउट्स - 1 कप पानी में भिगोया हुआ
- प्याज- 1
- लहसुन- 3-4
- अदरक- 1 चम्मच
- टमाटर- 1 कटा
- शिमला मिर्च- 1
- नमक- स्वादअनुसार
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- पाव भाजी मसाला- 2 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- पानी- 1/2 कप
MUST TRY: स्वादिष्ट कश्मीरी पुलाव
विधि-
- एक पैन में तेल गरम करें उसमें जीरा डालें।
- फिर कटी प्याज डाल कर गुलाबी होने दें।
- फिर कटी लहसुन और अदरक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और कटे टमाटर डाल कर भूनें।
- हल्का पानी डाले और टमाटर को अच्छी तरह से गल जाने दें।
- फिर कटी शिमला मिर्च और डाल कर पकाएं।
- उसके बाद पाव भाजी मसाला, नमक और भिगोए हुए स्प्राउट्स डालें।
- अब इसमें पके हुए ब्राउन राइस डाल कर मिक्स करें।
- पैन को कुछ देर के कपा उट्स पुलाव सर्व करने के लिये तैयार है।
Comments
English summary
Healthy Sprouts Pulao Recipe
Story first published: Tuesday, May 20, 2014, 13:20 [IST]
Other articles published on May 20, 2014



Click it and Unblock the Notifications
