Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गरम-गरम पराठों के साथ खाएं करेले की स्वादिष्ट सब्जी
Veg
oi-Staff
By Hema Srivastava
करेले की सब्जी यूँ तो कम ही लोगों को पसंद आती है पर यदि उसे थोड़ा अच्छी तरह से बनाया जाये तो सभी खा सकते हैं। करेले के अपने औषधीय गुण भी बहुत हैं, करेले का उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है।
RECIPE: ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्याज का पराठा
करेले के रस में टमाटर का रस मिलाकर पीने से मधुमेह नियंत्रण होता है और साथ ही टमाटर के साथ पीने से लौह तत्व की कमी भी पूरी होती है। अगर आप भी घर पर करेले की स्वादिष्ट रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं तो, हम आपको बतांएगे इसको बनाने की आसान सी विधि।

सामिग्री -
- करेले - १/२ किलो
- नमक - १ छोटा चम्मच +१ छोटा चम्मच
- सिरका - १ बड़ा चम्मच
- प्याज़ स्लाइस किया हुआ - ३ नग
- हल्दी पाउडर - १ बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - १/२ छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर - २ बड़े चम्मच
- टमाटर - २ बड़े
- गुड - २ छोटे चम्मच
- मेथी दाना - १ छोटा चम्मच
- सौंफ पाउडर - २ बड़े चम्मच
- अमचूर पाउडर - १ बड़ा चम्मच
- तेल - ३ बड़े चम्मच
विधि -
- करेले की ऊपरी परत को खुरच कर साफ करें और धो कर पतला काट लें।
- इसमें १ चम्मच नमक और १ बड़ा चम्मच सिरका मिलाकर १ घंटे के लिए रख दें।
- अब इसे धो लें, कढ़ाही में तेल गरम करें और मेथी दाना चटका लें, अब प्याज़ को गुल्बी होने तक भून लें।
- प्याज़ में करेले और टमाटर के साथ 1/२ कप पानी भी डालें।
- फिर ढंक कर धीमी आंच पर १० मिनट के लिए पका लें।
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च ,धनिया, सौंफ डालें।
- मसलों में करेले को अच्छी तरह से मिला कर ५ मिनट चलाते हुए पकाएं।
- अब इसमें अमचूर और गुड डालकर ढंक कर धीमी आंच पर ५ मिनट के लिए और पका लें।
- गैस बंद कर दें और करेलों को बाउल में निकाल लें।
- गरमा गरम पराठों के साथ परोसें।
Comments
English summary
karele ki sabji in hindi
Story first published: Saturday, October 10, 2015, 9:04 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2015



Click it and Unblock the Notifications
