Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
डिनर में खाएं स्वादिट लाहोरी आलू
Veg
oi-Staff
लाहोरी आलू एक स्वादिष्ट आलू की सब्जी है जो कि लाहोर स्टाइल में बनाई जाती है। अगर आपको आलू की सब्जी काफी ज्यादा पसंद है तो आप आलू की यह रेसिपी भी ट्राई कर सकती हैं। डिनर हो या फिर लंच आप इस लाहोरी आलू को बना कर हर किसी का मन जीत सकती हैं। लाहोरी आलू को बनाने के लिये आपको दही या फिर दूध की भी आवश्यकता पड़ेगी। तो जब भी पराठे-पूड़ी के साथ कुछ अच्छा खाने का मन करे तो लाहोरी आलू का नाम ना भूलें।
कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 12 मिनट

सामग्री-
- 1 1/2 कप उबले आलू
- 2 चम्मच तेल
- पेस्ट बनाने के लिये-
- 8 साबुत सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
- 2 चम्मच साबुत धनिया
- 1 चम्मच जीरा
- 4 लौंग
- 1 चम्मच खसखस
- 1 चम्मच सौंफ
- 1 जावित्री
- 1 इंच दालचीनी
- 6 से 7 काली मिर्च के दाने
- 2 चम्मच घिसा नारियल
अन्य समग्री-
- 1 1/4 कप ताजे टमाटर का पल्प
- 2 चम्मच तेल
- 1/2 कप घिसा प्याज
- 3 कडी पत्ता
- 2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- नमक- स्वाअनुसार
- 3/4 कप दूध
विधि-
- नॉन स्टिक पैन गरम करें, उसमें उबले आलू और नमक डाल कर धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट फ्राई करें। फिर इसे किनारे रख दें।
- कढाई में तेल गरम करें उसमें कटी प्याज और तेज पत्ता डाल कर मध्यम आंच पर कुछ सेकेंड के लिये पकाएं।
- फिर अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर 1 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें मसाला वाला पेस्ट डालें और चलाएं।
- मसाला पकने के बाद इसमें नमक, टमाटर के पल्प डाल कर 2 मिनट तक पकाएं।
- फिर इसमें फ्राई किया आलू और दूध डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- जब सब्जी पूरी तरह से पक जाए तब इस में धनिया पत्ती छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Lahori Aloo Recipe
Story first published: Wednesday, January 21, 2015, 20:00 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2015



Click it and Unblock the Notifications