Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
सिंपल सी लौकी की सब्जी
Veg
oi-Staff
गर्मी के मौसम में लौकी की सब्जी खाना काफी फायदेमंद होती है क्योंकि यह शरीर को ठंडक पहुंचाती है। लौकी की सब्जी खाने से पेट हमेशा सही रहता है इसलिये इसे नियमित अपने आहार में शामिल करें।
आज हम आपको सिंपल सी लौकी की सब्जी बनाना सिखाएंगे, जिसमें बिल्कुल भी मसाला नहीं पड़ेगा। वैसे हम आपको पहले मसालेदार लौकी की सब्जी बनाना सिखा चुके हैं, जिसकी रेसिपी हमारी साइट पर देख सकती हैं।
READ: लौकी का जूस पीने में बरतें सावधानी
यह लौकी की सब्जी इतनी आसान है कि स्टूडेंट्स या ऑफिस जाने वाले लोग भी बना सकते हैं। आइये देखते हैं इस रेसिपी को बनाने की विधि-

तैयारी करने में: 5 मिनट
पकाने में: 15 मिनट
READ: लौकी कोफ्ता और पुदीने की चटनी
सामग्री
- 500 ग्राम - लौकी या घिया
- 1 बड़ा चम्मच - तेल
- 1/2 छोटी चम्मच - ज़ीरा
- 1/2 छोटी चम्मच - राई
- सूखी लाल मिर्च- 2
- स्वाद के अनुसार नमक
विधि -
- लौकी को अच्छे से धो लें और उसके दोनों किनारों से थोड़ा सा हिस्सा काटकर निकाल दें। फिर लौकी को छीलकर मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें और जब वह पर्याप्त गरम हो जाए उसमें जीरा, राई और सूखी लाल मिर्च डाल कर चलाएं।
- लाल मिर्च को दो भागों में तोड़ दें, नहीं तो वह भूट भी सकती है।
- कुछ सेकंड चलाने के बाद कटी हुई लौकी मिक्स करें और ऊपर से नमक डालें।
- फिर कढ़ाई को ढ़ंक दें और इसे पकाएं।
- इसे बीच बीच में चलाती रहें। यह 15 मिनट में पक कर तैयार हो जाएगी।
- इसे गरमा गरम रोटी या दाल चावल के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications