Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मेथी मलाई पनीर
पनीर का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। अगर आप भी पनीर के शौकीन हैं तो आज ही बना डालिये मेथी मलाई पनीर। यह खाने में स्वादिष्ट है और पौष्टिक भी, तो अगर आपको कुछ हेल्दी खाना है तो इसे बनाइये। इसमें दूध और मलाई का प्रयोग किया जाता है जिससे इसमें काफी रिच स्वाद आता है।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
पनीर- 200 ग्राम क्यूब्स
हरी मिर्च- 1
प्याज- 1
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
टमाटर- 1
मेथी पत्ती- 100 ग्राम
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चुटकी
गरम मसाला पाउडर 1 चम्मच
दूध- 2 चम्मच
ताजी क्रीम- 1 कप
काली मिर्च- 1 चम्मच घी- 1 चम्मच
विधि-
1. एक पैन में घी गरम करें और उसमें पनीर के क्यूब्स डाल कर 2 मिनट तक के लिये फ्राई करें। पनीर को छान लें और एक किनारे रख दें।
2. अब उसी पैन में थोड़ा सा और तेल डालिये और कटी हुई हरी मिर्च और प्याज डाल कर कुछ देर भून लें।
3. उसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालिये और भूनिये, फिर कटे हुए टमाटर, नमक डाल कर हल्की आंच पर पकाइये।
4. अब पैन में मेथी की पत्तियां डालिये और 5 मिनट के लिये पकाइये। अब इसमें सारे पाउडर वाले मसाले जैसे, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाले और धनिया पाउडर डालिये और 2 मिनट के लियेय पकाइये।
5. अब पैन में दूध और क्रीम डालिये तथा कुद देर के लिये पकाइये। अब ग्रेवी में काली मिर्च पाउडर और तले हुए पनीर के टुकडे डालिये तथा 2 मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
