मिक्स वेज पराठा बढ़ाये खाने का स्वाद

By Super

साथियों, वनइंडिया किचन आज आपके लिए लेकर आया है मिक्स वेज पराठा, जिसे बनाना बहुत आसान है। जो खाने में टेस्टी तो होता ही है हेल्दी भी होता है।

सामग्री: 100 ग्राम गेहूँ का आटा, 1 कद्दूकस गाजर, 1 शिमला मिर्च कटा हुआ, 1 उबला आलू, 1कप पत्ता गोभी बारीक कटा
1 चम्मच जीरा, 1चम्मच अजवाइन, 1 हरी मिर्च, 1प्याज कटा हुआ, नमक, घी या तेल।

बनाने की विधि: सबसे पहले आटे में , गाजर , शिमला मिर्च , आलू , पत्ता गोभी , जीरा , अजवाइन , हरी मिर्च , हरी धनिया , प्याज , नमक , डाल कर गूथ लें। फिर आटे की लोई बना कर गोल-गोल बेल लें और तवा पर घी लगा कर सेक लें। और गर्मा-गर्म अचार और दही के साथ सर्व करें।

 Mix Veg Paratha

q
Desktop Bottom Promotion