Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
लो कैलोरी वाला टेस्टी मोमोज
तिब्बत और नेपाल की यह स्पेशल डिश मोमोज, आज दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी है। इस रेसीपी की सबसे खास बात यह है कि इसमें बहुत ही कम कैलोरी का प्रयोग होता है। इसको पकाने के लिये किसी भी तरह का तेल मसाले का उपयोग नहीं किया जाता है, क्योंकि इसे भाप दा़रा पकाया जाता है। इस वजह से इस सामग्री में मौजूद सारे तत्व वैसे के वैसे ही बरकरार रहते हैं।

सामग्रीः
मैदा 4-5 कप
बेकिंग पाउडर 1 चम्मच
प्याज 9-10 कटा हुआ
पत्ता गोभी 1 कटी हुई
गाजर 7-8 कटी हुई
बटर 2-3 चम्मच
अदरक पेस्ट 1-2 चम्मच
अजीनोमोटो 1-2 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
चटनी बनाने के लिये:
टमाटर 4-5
लहसुन 4-5
हरी मिर्च 3-4
हरी धनिया 1 कप
नमक स्वादअनुसार
मोमो बनाने की विधि-
सबसे पहले मैदे में पानी, बेकिंग सोडा और नमक मिला कर आंटा तैयार करेें और एक किनारे रखें! अब एक कटोरे में बारीक कटे प्याज, पत्ता गोभी और गाजर ले कर उसमें 1 चम्मच बटर और थोडा सा नमक मिलाएं! इन सब्जियों को पानी में उबलने के लिये रखें और जब हो जाए तब पानी को छान लें! अब इसमें 1 चम्मच बटर और अजीनोमोटो डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर के किनारे रखें! अब तैयार आंटे की छोटी छोटी लोइयां ले कर गोल बेल लें! इस बेली गई छोटी रोटियों को पोटली की तरह बना कर उसमें सब्जियों वाला मिश्रण भर दें और पोटली को कस के दबा कर सील कर दें! ऐसे ही कई पोटलियां बना कर अंदर सामग्रियों को भरें! अब पानी भरे प्रेशर कुकर को गैस पर चढाएं और उसमें मोमो को स्टीम द़रा 15 20 मिनट के लिये पकाएं!
चटनी बनाने की विधि-
गैस की आंच पर टमाटर को भूंन लें और छील लें। अब मिक्सर में टमाटर, धनिया, लहसुन, नमक और हरी मिर्च को पीस लें। चटनी तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
