Latest Updates
-
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स
मोर कोजहम्बू: उगादी रेसिपी
आज हम उगादी में बनाने के लिये एक स्पेशल रेसिपी ले कर आए हैं। इसका नाम है मोर कोजहम्बू, जो साउथ इंडिया की सबसे ज्यादा परंपरागत रेसिपी है जो कि दही से बनाई जाती है। हम सभी ने कढी जो कि उत्तर भारत में दही से बनाई जाने वाली रेसपि है खाई ही है, उसी तरह से यह रेसिपी भी बनाई जाती है। तमिल में मोर का मतलब होता है दही और कोजहम्बू का मतलब होता है शोरबा। इस रेसिपी में कई तरह के मसाले भी मलाए जाते हैं , जिससे इसका स्वाद काफी टेस्टी लगने लगता है। तो आइये देखते हैं कि कैसे बनाते हैं मोर कोजहम्बू बनाने की विधि।
कितनेः 4
तैयारी में समयः 10 मिनट
पकाने में समयः 15 मिनट
सामग्रीः
- दही- 1 कप
- सफेद कद्दू- 1 कप
- नारियलः 1/2 कप
- जीराः 1/2 चम्मच
- हरी मिर्चः 2
- मेथीः 1/2 चम्मच
- नमकः स्वादअनुसार
- हल्दी पाउडरः 1/2 चम्मच
- पानीः 1/2 कप RECIPE: डायबिटिक के लिये रोस्टेड गोभी रेसिपी
छौंकने के लिये
- राईः 1/4 चम्मच
- जीराः 1/4 चम्मच
- कडी पत्ताः 6-7
- धनिया पत्तीः 2 चम्मच
- तेलः 1 चम्मच
विधिः
- नारियल, हरी मिर्च और जीरा को मिक्सी में पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये।
- कटोरे में दही ले कर उसे अच्छी तरह से फेंट कर स्मूथ बना लीजिये।
- दही में मेथी दाना, पानी और पीसा हुआ नारियल पेस्ट मिला लीजिये।
- एक कढाई गरम कीजिये और उसमें दही वाला पेस्ट डाल दीजिये।
- फिर आंच धीमी कीजिये और उसमें कद्दू के पीस डाल कर 6 मिनट पकाइये
- फिर नमक और हल्दी पाउडर डाल कर मिक्स कीजिये
- कुछ देर के बाद आंच बंद कर दीजिये।
- दूसरी ओर पैन में तेल गरम करें, उसमें राई, जीरा और कडी पत्ता डाल कर कुछ सेकेंड पकाइये
- अब इस छौंक को दही वाले मिश्रण में मिला दीजिये
- आइटम को कटी हरी धनिया से गार्निश करें और सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
