Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
स्वादिष्ट मशरूम मसाला
मशरूम मासला एक ऐसी टेस्टी वेज डिश है जो कि बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसको बनाने के लिये कई सारे सूखे मसालों का उपयोग करना होता है जिससे यह डिश मसालेदार बन जाती है। इसे रोज तो नहीं लेकिन कभी-कभार घर की पार्टी या संडे के दिन जब सारा परिवार इकठ्ठा होता है, तब बनाया जा सकता है। अगर इस सब्जी को रोटी या गरम गरम पराठे के साथ खाया जाए तो यह काफी स्वादिष्ट लगेगा। तो देर किस बात की आइये बनाते हैं यह मसालेदार मशरूम करी।

सामग्री :
मशरूम 250 ग्राम
प्याज 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
टमाटर 2 बारीक कटे
मटर 100 ग्राम
अदरक 1 चम्मच (बारीक घिसा)
लहसुन 3-4 (बारीक कटा)
मक्खन 1 चम्मच
हरा धनिया सजाने के लिए
हल्दी आधा चम्मच
धनिया आधा चम्मच
गरम मसाला आधा चम्मच
चाट मसाला स्वादानुसार
लाल मिर्च स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार।
विधि :
एक पैन ले कर उसमें तेल डाले और गरम करें। अब इसमें प्याज-अदरक-लहसुन डालें और दो मिनट तक अच्छे से भूने। अब इसमें कटे हुए टमाटर और उबली मटर डालें तथा सभी सूखे मसाले डालकर 3 मिनट तक और चलाएं। जब सभी मसाले भली प्रकार से हो जाएं तब उसमें कटी हुई मशरूम डालें व 4-5 मिनट तक पैन को ढँक कर पकने दें। यदि जरूरत हो तो आधा कप पानी भी डाल सकती हैं। परोसने से पहले हरा धनिया, कसा अदरक, क्रीम और किशमिश डाल दें। अब इसे रोटी, नान या पराठे के साथ सर्व करें और तारीफे बटोरे।



Click it and Unblock the Notifications
