Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत
पौष्टिकता से भरा प्याज का रायता
खाने के साथ अगर दही या रायता मिल जाए तो इस गर्मी के मौसम में दिल को ठंडक मिल जाती है। साथ ही रायता चाहे लौकी का हो या फिर प्याज का, हमारे शरीर के लिये यह बहुत ही अच्छा माना जाता है। अगर आपको भी एक नया रायता ट्राई करने का मन है तो बिना देर किये हुए बना डालिये प्याज का रायता। यह प्याज का रायता, साउथ इंडिया में खाने के साथ बहुत पसंद किया जाता है। यहां के लोग इस रायते को रोजाना ही अपने भोजन के साथ शामिल करते हैं। तो देर किस बात की आप भी ट्राई कीजिये इस झटपट प्याज के रायते को।

सामग्री -
1/2 किलो दही
2 बारीक कटे प्याज
1 हरी मिर्च कटी हुई
1 अदरक कटी हुई
कटी हुई धनिया पत्ती
1 चम्मच तेल (तड़के के लिये)
1/4 राई के दाने
1 चम्मच नमक
विधि -
सबसे पहले दही को अच्छे से फेंट लें जिससे वह स्मूथ हो जाए। अब उसमें बारीक कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और नमक डालें। अब पैन में तेल गरम करें और उसमें राई के दाने डालें और चलाएं। जब यह अच्छे से हो जाए तब गैस बंद कर दें और इस तड़के को रायते के साथ मिला दें। आपका प्याज वाला रायता बिल्कुल तैयार हो गया है, इसे सर्व करने से पहले एक-दो घंटे के लिये फ्रिज में रखें। साथ ही प्याज के रायते को इमली राइस के साथ सर्व करें और देखें की आपके के परिवार को यह कितना अच्छा लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
