Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फलाहारी कढाई पनीर
Veg
oi-Staff
नवरात्री में फलाहारी व्यंजन खाने से कई लोगों का वजन बढ जाता है। अगर आपको व्रत के समय अपने वजन की चिंता सता रही है कि कहीं आलू खा कर आपका वजन ना बढ जाए तो आप पनीर खा सकती हैं। पनीर एक सेफ ऑपशन है। फलाहारी कढाई पनीर टमाटर के मिश्रण से बनाई जाती है, जो कि स्वाद में बहुत लाजवाब होती है। फलाहारी कढाई पनीर बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता, तो अगर आप वर्किंग वुमन हैं या फिर अपने वेट को लेकर हमेशा सर्तक रहती हैं तो आपके लिये फलाहारी कढाई पनीर सबसे बेस्ट है। आइये जानते हैं फलाहारी कढाई पनीर बनाने कि विधि-
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
कितने लोगों के लिये- 4

सामग्री-
पनीर- 500 ग्राम
टमाटर- 4 प्यूरी, 2 कटे हुए
लौंग- 5
दालचीनी- 2
जीरा- 2 चम्मच
इलायची- 4
काली मिर्च- 3
अदरक- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 2
घी- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- मध्यम आंच पर पैन में घी गरम करें, फिर उसमें लौंग, दालचीनी, जीरा, काली मिर्च और इलायची डालें।
- इसे हल्की आंच पर चलाएं।
- जब यह हो जाए तब इसे किसी दूसरी कटोरी में निकाल लें और जब ये मसाले ठंडे हो जाएं तब इन्हें मिक्सी में पीस लें।
- अब उसी पैन में घी डालें और गरम करें।
- फिर अदरक पेस्ट डाल कर चलाएं , फिर टमाटर की प्यूरी डाल कर मिश्रण को हल्का उबालें।
- अब इसमें पिसे हुए मसाले डालें और 1 कप पानी डालें।
- जब मिश्रण पैन के किनारे को छोड़ने लगे और उसमें से जोरदार महक आने लगे तब आकपो उसमें पनीर के छोटे टुकड़े काट कर उसमें डाल देना होगा।
- पनीर में नमक और हरी मिर्च मिलाइये और इसे पकने दीजिये, फिर सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Phalahari Kadhai Paneer Recipe: Navratri Spcl
Story first published: Thursday, October 10, 2013, 13:01 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2013



Click it and Unblock the Notifications
