Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
पूड़ी-पराठे के साथ खाएं आलू और नारियल ग्रेवी की सब्जी
Veg
oi-Staff
आलू और नारियल की ग्रेवी एक बड़ी ही टेस्टी सब्जी है। यह जितनी देखने में खूबसूरत लगती है, उतनी ही खाने में भी जाकेदार है। आप इसे घर पर कभी भी बना सकती हैं। इसमें ताजे नारियल और इमली का स्वाद, इस सब्जी को और भी बेहतरीन बना देता है।
आप आलू और नारियल ग्रेवी की सब्जी को पूड़ी, पराठे या रोटी के साथ सर्व कर सकती हैं। आलू की सब्जी में अगर टमाटर डालने का मन ना करे तो, आप नारियल और इमली का उपयोग कर सकती हैं।
READ: जायकेदार पनीर कोकोनट ग्रेवी
हमें विश्वास है कि यह टेस्टी आलू और नारियल ग्रेवी की सब्जी आपके घर पर हर किसी को पसंद आएगी। अब आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि।

कितने- 2-3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 4 उबले आलू, 1/3 इंच पीस में कटे हुए
- 2 चम्मच तेल
- 1/2 चम्मच राई
- 2 साबुत सूखी मिर्च
- 1/4 हल्दी
- 8-10 कडी पत्ते
- नमक- स्वादअनुसार
ग्रेवी के लिये सामग्री-
- 3 सूखी लाल मिर्च
- 1/4 कप ताजा नारियल
- 2 चम्मच इमली का पल्प
- 1/2 चम्मच राई
- 1 चम्मच साबुत धनिया
विधि -
- सबसे पहले इमली के पल्प को ¼ कप गर पानी में भिगो कर कुछ देर में उसे निचोड़ कर किनारे रख दें क्योंकि रेसिपी में 2 चम्मच पल्प की जरुर पड़ेगी।
- ग्रेवी बनाने के लिये सूखी लाल मिर्च, राई और साबुत धनिया को कढ़ाई या तवे पर 1 मिनट के लिये रोस्ट करें।
- फिर इसे मिक्सी में डालें और उसके साथ ही नारियल और इमली का पल्प पानी सहित डाल कर पेस्ट तैयार करें।
- अब एक सॉस पैन लें, उसमें थोड़ा सा तेल गरम करें और राई, लाल मिर्च और कडी पत्ती डाल कर चलाएं।
- उसके बाद इसमें कटे आलू , नमक और हल्दी छिड़के।
- इसे चलाएं और फिर इसमें नारियल वाला पेस्ट डालें।
- ऊपर से 1-1/2 कप पानी डाल कर आंच को धीमा कर के ढक्कन ढंक दें।
- जब आलू पूरी तरह से पक जाए तब समझिये की आपकी सब्जी तैयार हो चुकी है।
Comments
English summary
Potato in Coconut Gravy Recipe
Story first published: Monday, July 13, 2015, 11:41 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2015



Click it and Unblock the Notifications