Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्पेशल दाल मुगलई
दाल एक ऐसी चीज है जो हर किसी के घर में रोज बनाई जाती है। लेकिन इसको बनाने की विधि हर घर में अलग-अलग होती है। आज हम आपको मुगलई दाल बनाना सिखाएंगे, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगेगी। इसमें सूखे मसालों का तड़का भी लगाया जाता है, तो चलिये बनाते हैं तड़के वाली मुगलई दाल।
लोगो के लिये- 4-6
समय- 35 मिनट

सामग्री-
अरहर दाल - 3/4 कप
चना दाल - 1/4 कप
कटे टमाटर - 1 कप
लौकी - 2 कप
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
कटा लहसुन - 1/2 चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
अदरक - 1 चम्मच
प्याज - 3/4 कप
तेल - 2 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
कटी धनिया
विधि-
30 मिनट के लिये दाल को पानी में भिगो दीजिये और फिर पानी छान कर एक किनारे रख दीजिये। अब एक प्रेशर कुकर में दाल, कटे टमाटर, कटी लौकी, हल्दी पाउडर, नमक और 3 कप पानी डाल कर गैस पर पकने के लिये रख दीजिये। अब एक गहरा पैन लीजिये और उसमें तेल गरम कर के जीरा डालिये। जब जीरा हो जाए तब उसमें लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और प्याज डाल कर भूरा होने तक पकाइये। अब इस पैन में तैयार दाल उड़ेल दीजिये और एक कप पानी और डाल दीजिये। इसके बाद दाल को खूब खौलाइये और गाढा कर लीजिये। जब दाल हो जाए तब इसे गरमा-गरम सर्व कीजिये, लेकिन उससे पहले कटी हुई हरी धनिया छिड़क लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
