Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जायकेदार पनीर मसाला बाल्टी
Veg
oi-Staff
पनीर खाना अक्सर सभी को पंसद होता है। हर घर में पनीर की अलग अलग डिश तो बन ही जाती हैं। आप पनीर की डिश के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। आज हम आपको पनीर मसाला बाल्टी बनाना सिखाएंगे जिसका स्वाद आप कभी नहीं भूलेंगी। इस पनीर मसाले बाल्टी में करी सॉस पड़ता है जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा जायकेदार बन जाता है।
यह एक यूके करी हाउस स्टाइल रेसिपी है इसलिये थोड़ी अलग है। पनीर की यह रेसिपी जब बन जाए तब इसे तुरंत सर्व ना कर के 30 मिनट के बाद सर्व कीजियेगा, जिससे इसका स्वाद पूरी तरह से खाने में समा जाए। आइये शुरु करते हैं इस जायकेदार पनीर मसाला बाल्टी रेसिपी को बनाने की शुरुआत।
MUST CLICK: स्वादिष्ट पनीर मंचूरियन
कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

Image Courtesy: Twitter
सामग्री-
- 500 ग्राम - पनीर
- वेजिटेबल ऑइल- फ्राई करने के लिये
- 2 चम्मच लहसुन और अदरक पेस्ट
- 4 हरी मिर्च- बारीक कटी हुई
- 1½ चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच टमाटर पेस्ट
- 600 एमएल करी सॉस- गरम किया हुआ
- 1 छोटा चम्मच धनिया- बारीक कटी
- 50 ग्राम बटर
- नमक और काली मिर्च पाउडर- स्वादअनुसार
विधि-
- पनीर को छोटे टुकड़ों में काट दें और फिर उसे गरम तेल में तल लें। फिर पनीर क्यूब को निकाल कर पेपर टावल पर रखें जिससे उसका सारा तेल सूख जाए।
- अब पैन में बाकी बचे तेल को गरम करें, फिर मध्यम आंच पर उसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें।
- 20 सेकेंड के बाद उसमें चॉप की हुई हरी मिर्च फ्राई करें।
- फिर सभी सूखे मसाले और टमाटर का पेस्ट डालें।
- मसाले को अच्छी तरह से चलाएं और फिर उसमें करी सॉस गरम गरम डालें।
- अब मसाले में बटर, आधी चम्मच कटी हरी धनिया मिक्स करें और बटर को पिघलाएं।
- अब इसमें पनीर के टुकड़े और स्वादअनुसार नमक तथा मिर्च पाउडर डालें।
- आपकी पनीर मसाला बाल्टी तैयार है। इसे 30 मिनट के बाद सर्व करें और तरीफें लूटें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
