Latest Updates
-
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि
चटकीली तंदूरी गोभी
Veg
oi-Staff
गोभी की सब्जी तो आपने बहुत खाई होगी लेकिन आज हम आपको कुछ और ही बताने जा रहे हैं। आज हम आपको तंदूरी गोभी की रेसिपी बनाना सिखाएंगे जो कि काफी टेस्टी होती है। अगर आपको बेकिंग का ज़रा सा भी शौक है तो आप इस रेसिपी को झट से ट्राई केर सकती हैं।
आपके घर में यह तंदूरी गोभी हर किसी को काफी पसंद आएगी क्योंकि इसमें मिले चटपटे मसाले हर किसी के मुंह का स्वाद बदल देते हैं।
आप चाहें तो इसे साइड डिश के तौर पर या फिर शाम को चाय के साथ सर्व कर सकती हैं। तो देर किस बात की आइये जानते हैं तंदूरी गोभी बनाने की एक दम झटपट विधि।

सामग्री-
- 1 कप फूल गोभी
- ½ कप दही
- 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- ½ चम्मच चाट मसाला
- 2 चम्मच बारीक कटी हरी धनिया
- ½ चम्मच भुना जीरा पावडर
- 1 चम्मच बेसन
- ½ चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच कसूरी मेथी
- नमक- स्वादअनुसार
- 1 चम्मच चाट मसाला
विधि -
- सबसे पहले फूल गोभी को बडे़ टुकड़ों में काट कर आधा उबाल लें।
- फिर एक कटोरे में दही, अदरक लहसुन पेस्ट और चाट मसाला मिलाएं।
- फिर इसमें धनिया और भुना जीरा पावडर और कसूरी मेथी मिलाएं।
- आखिर में इसमें नमक मिलाएं।
- अब इस दही के घोल में कटी उबली गोभी मिलाएं और 30-40 मिनट तक ऐसे ही रखें।
- इसके बाद ओवन के बेकिंग ट्रे में इसे रखें। ओवन को 250 डिग्री पर 20 मिनट के लिय सेट कर दें।
- जब यह तैयार हो जाए तब इसके ऊपर चाट मसाला छिड़के और सर्व करें।
Comments
English summary
चटकीली तंदूरी गोभी
Story first published: Tuesday, January 19, 2016, 16:28 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2016



Click it and Unblock the Notifications
