Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टेस्टी कैप्सिकम रैप
मंडे की शुरुआत हमेशा दौड-भाग से भरी होती है। वीकेंड के बाद कुछ काम करने का मन नहीं होता और जब मंडे को सुबह उठ कर ब्रेकफास्ट बनाना हो तो और भी मूड खराब हो जाता है। सुबह का ब्रेकफास्ट हमेशा हेल्दी करना चाहिये। इसलिये आज हम आपको सखाएंगे टेस्टी कैप्सिकम रैप बनाना। यह रोटी और शिमला मिर्च से तैयार किया जाता है।
यदि आप ऑफिस के लिये लेट हो रही हों तो आप इस रैप को अपने हाथों में ले कर रास्ते में ही खा सकती हैं। तो है न यह एक अच्छा और हेल्दी नाश्ता। आइये जानते हैं इसकी आराम से बनने वाली रेसिपी।

कितने लोगो के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय - 15 मिनट
सामग्री-
गेहूं का आटा- 2 कप
शिमला मिर्च- 2
टमाटर- 2
प्याज- 1
हरी मिर्च- 2
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
टमैटो कैचप- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
पानी- 2 कप
विधि-
- सबसे पहले आटे को एक कप पानी और चुटकीभर नमक डाल कर सान लें।
- फिर उसकी रोटियां बना कर किनारे रखें।
- एक चम्मच तेल पैन में गरम कर के उसमें प्याज डाल कर फ्राई करें।
- फिर शिमला मिर्च की कटी हुई बारीक स्लाइस, नमक, मिर्च, जीर पाउडर, हल्दी पाउडर डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- अब पैन में कटे टमाटर , हरी मिर्च और टमैटो कैचप डाल कर 2 मिनट फ्राई करें।
- फिर आधा कप पानी डालें और 5 मिनट ढंक कर पकाएं।
- एक बार हो जाने पर आंच बंद कर दें और ठंडा हो जाने दें।
- अब तवा गरम करें, उस पर रोटी रखें, उस पर दोनों ओर से तेल लगा कर भूरा होने तक सेंके।
- फिर इसे उतार कर प्लेट पर रखें और उसमें शिला मिर्च का मिश्रण भरें और मोड़ कर अच्छे से बंद कर दें।
- फिर इसे सिल्वर फ्वाइल से कवर कर के सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
