Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
कैसे बनाएं मुलायम और हल्की इडली
क्या आपको मुलायम इडली बनानी सीखनी है? तो चिंता ना करें क्योंकि आज हम आपको आसान से स्टेप्स में मुलायम इडली बनाने की विधि बताएंगे। इडली अगर मुलायम नहीं होती तो खाने का मज़ा भी साथ में चला जाता है।
अगर इडली को सही विधि और सभी सामग्री के मिश्रण से तैयार किया जाए तो इडली काफी अच्छी बनती है। इसको बनाने के लिये एक एक स्टेप बड़ी ही भली प्रकार से उठाना पड़ता है। उरद दाल को कितनी देर भिगो कर रखने से ले कर नमक मिलाने की विधि भी ठीक होनी चाहिये, तभी आप सही प्रकार की इडली बना सकती हैं।
ब्रेकफास्ट में बनाइये मिनी इडली सांभर
जब इडली तैयार हो जाए तब इसे नारियल की चटनी और उपर से एक चम्मच घी डाल कर सर्व करें। आइये जानते हैं कि मुलायम और हल्की इडली किस प्रकार से तैयार की जा सकती हैं।

कितनेः 4 लोगों के लिये
तैयारी में समयः 10 मिनट
पकाने में समयः 15 मिनट
सामग्रीः
उरद दालः कप
इडली रवाः 4 कप
चूडा पोहाः 1/2 कप
नमक: हल्का सा
तेलः थोड़ा सा
विधि -
स्टेप 1: एक बडे कटोरे में कप उरद दाल डाल कर पानी में 5 से 6 घंटे भिगो दें। साथ ही दूसरे कटोरे में पोहे को भी भिगो दें।
स्टेप 2: 6 घंटे के बाद, उरद दाल छान कर ग्राइंड कर लें
स्टेप 3: अब 4 कप इडली रवा लें और अच्छे से धो लें। फिर इडली रवा को गरम पानी में 5 से 10 मिनट भिगो लें।
स्टेप 4: अब उरद दाल के पेस्ट में पोहा मिला कर दुबारा इसे कई बार पीसें औंर किसी कटोरे में डाल कर रख दें।
स्टेप 5: अब भिगोया हुआ इडली रवा , उरद दाल के घोल के साथ मिलाएं।
स्टेप 6: अब इसमें धीरे धीरे पानी मिक्स करें पर इसे ज्यादा पतला न करें। फिर इसे रातभर के लिये छोड दें!
स्टेप 7: दूसरे दिन सुबह इडली के घोल में थोड़ा सा नमक मिलाएं।
स्टेप 8: अब इडली बनाने वाले स्टैंड के खांचों को एक- एक कर के भरती जाएं।
स्टेप 9: इसे 15 मिनट तक के लिये भाप पर पकाएं। लीजिये आपकी हल्की और स्वादिष्ट इडली तैयार है।
अब इसे नारियल चटनी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
