Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
व्रत के पुलाव
Veg
oi-Staff
By Neha Mathur
नवरात्री के दौरान केवल कुछ तरह के खास आहार ही खाने को मिलते हैं। उदाहरण के तौर पर आप अपने फलाहारी भोजन को घी में भून सकते हैं स्वाद के लिये केवल सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं। आटे के तौर पर कुट्टू या सिंघाड़े का आटा प्रयोग कर सकते है। अगर चावल खाने का मन हो तो आप समा के चावल बना सकते हैं। तो अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य इस नवरात्री पर व्रत है तो आप समा के पुलाव बना सकते हैं।
यह बनाने में भी आसान है और इसमें किसी ज्यादा सामग्री की आवश्यकता भी नहीं पड़ती। इस चावल में बहुत सारा प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। आइये जानते हैं व्रत के पुलाव यानी समा के चावल बनाने कि वधि-

कितने लोगो के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- समा के चावल- 1 कप
- घी- 2 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- लौंग- 2
- बडी इलायची- 1
- काजू- 4-5
- किशमिश- 8-10
- हरी मिर्च- 1
- पानी- 2 कप
- सेंधा नमक- स्वादअनुसार
- हरी मटर- स्वादअनुसार
- नींबू का रस- 2 चम्मच
- धनिया- 1 चम्मच
विधि-
- चावल को धो कर साफ पानी में 3 घंटे के लिये चावल को भिगो दें।
- एक पैन में घी गरम करें, जब घी गरम हो जाए तब उसमें जीरा, लौंग और बड़ी इलायची डाल कर भूनें।
- उसमें बाद काजू, बादाम और किशमिश डाल कर कुछ सेकेंड के लिये भूनें।
- फिर हरी मिर्च और पानी डालें।
- चावल को बानी से निकाल कर पैन में डालें और नमक तथा मटर डाल कर आंच धीमा कर के पैन को ढंक दें।
- आखिर में चावल पर नींबू का रस और कटी हुई धनिया काट कर छिड़के।
- हस फलाहारी पुलाव को धनिया की चटनी और दही के साथ सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Vrat ka Pulao: Navratri Special Recipe
Story first published: Friday, October 11, 2013, 12:33 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2013



Click it and Unblock the Notifications
