Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
हर ससुर अपनी बहू से सुनना चाहता है ये अनकही बातें, लेकिन कहता कभी नहीं
लड़की जब शादी करके ससुराल में आती है तो उसका जो सबसे ज्यादा साथ देते हैं वो हैं उसके ससुर। अगर सास या फिर ननद बहू के बारें में कुछ कहती हैं तो ससुर उऩको जरूर टोकते हैं और अपनी बहू का साथ देते हैं। जहां सास और बहू में अक्सर लड़ाई होती रहती है, वहीं ससुर के काम बहू सारे कर देती है। ससुर बहू को अपनी बेटी की तरह देखता है और उसे घर का सदस्य मान लेता है।

जैसा की सास को मानने में काफी वक्त लगता है या फिर वो उसे कुछ समझती नहीं है। वहीं ससुर और बहू के बीच एक पिता और बेटी जैसा रिश्ता बन जाता है और मजबूत होता जाता है। लेकिन कई बार ससुर बहू से अपनी दिल की बातें नहीं कह पातें, जो उनको लगता है कि बहु शायद समझ लेगी, लेकिन ऐसी कम ही होता है। ससुर इस बात का इंतजार करते हैं कि कब उनकी बहू जैसी बेटी उनको अनकही बातों को सुनेगी और उनसे आकर बोलेगी। आइये जानते हैं उन्ही बातों के बारें में जो ससुर अपने बहू जैसे बेटी से सुनना चाहते हैं। अगर आप का रिश्ता भी अपने फादर इन लॉ से अच्छा है तो आपको जरूर यहां बताई गई बातें उनके साथ शेयर करनी चाहिए-

आप मेरे पापा की तरह हैं
जब आपका और आपके फादर इन लॉ का रिश्ता पिता-बेटी का तरह बन गया है तो आप अपने ससुर को ये बात बोल सकती हैं कि वो आपके पिता की तरह है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि घर की बहू अपने ससुर को फादर इन लॉ ही समझती है। भले ही वो अपनी बहू के लिए एक पिता बनने की कोशिश करें। ऐसे में ससुर को बहू से ये बात सुनना काफी अच्छा लग सकता है, उनको काफी खुशी होगी।

मुझे सपोर्ट करने के लिए थैंक यू पापा जी
शादी के बाद ज्यादातर ऐसा होता है कि सास अपनी बहू का सपोर्ट नहीं करती है, लेकिन ससुर जरूर करता हैय़ जहां सास अपनी बहू पर कई तरह की स्ट्रीकनेस दिखाती है तो वहीं ससुर उतना ही सौम्य होता है और उसे फ्रीडम देता है। तो आप अपने फादर इन लॉ से ये बात बोल सकती हैं कि उन्होंने आपका बहुत सपोर्ट किया है, उसके लिए शुक्रिया। एक अंजान घर में आप ने एक पिता की तरह अपनापन दिखाकर मुझे सपोर्ट किया है।

आपने मुझे अपनी बेटी समझा
शादी के बाद एक लड़की नये घर में आती है उसे सपोर्ट की काफी जरूरत होती है लेकिन उसे सास और ज्यादातर ननद से सपोर्ट नहीं मिलता है, ऐसे में वो पूरी तरह से अपने पति पर निर्भर होती है। लेकिन जब उसे अपने ससुर का सपोर्ट मिल जाता है तो उसे थोड़ा सहारा मिलता है। ससुर उसकी पैरवी सास के सामने करते हैं। फादर इन लॉ अपनी बेटी और अपनी बहू में कोई फर्क नहीं समझते हैं, ये एक लड़की के लिए बहुत ही भाग्यशाली बात होती है।ऐसे में वो अपनी बहू से थोड़ी सी उम्मीद करता है कि बहू उसकी बात को समझे कि वो उसे अपनी बेटी की तरह ही मानता है, उसे पराये घर की नहीं समझता।



Click it and Unblock the Notifications
