Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Hartalika Teej Rules for Couple: हरतालिका तीज व्रत में शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? जानें नियम
Hartalika Teej Rules for Couple: हरतालिका तीज का पर्व विवाहित और अविवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं और अविवाहित कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करके परिवार की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है। तीज का यह व्रत न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है बल्कि इसमें कई परंपरागत नियम और मर्यादाएं भी मानी जाती हैं।
इन्हीं नियमों में से एक सवाल अक्सर सामने आता है कि क्या हरतालिका तीज के व्रत के दौरान पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध बनाना सही है या नहीं? आइए जानते हैं शास्त्र और परंपरा इस विषय में क्या कहते हैं।
क्या हरतालिका तीज व्रत पर शारीरिक संबंध बनाना चाहिए?
हरतालिका तीज पर सभी कपल के मन में एक सवाल उठता है कि क्या तीज के व्रत के दिन पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाना चाहिए या नहीं? धार्मिक मान्यताओं की मानें तो व्रत के दिन इस तरह की गतिविधियां शरीर और मन दोनों को प्रदूषित करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत माता पार्वती और भोले बाबा को समर्पित होता है। ऐसे में हिंदू धर्म में किसी भी व्रत के दिन इस तरह की शारीरिक संबंध बनाने की मनाही होती है। हालांकि उसका पालन करना व्यक्ति पर निर्भर करता है।

क्या कहता है वैज्ञानिक नियम
धार्मिक दृष्टिकोण तो तुमने जान ही लिया है अब वैज्ञानिक दृष्टिकोण क्या कहता है ये भी जान लेते हैं। बता दें कि वैज्ञानिक तर्क भी यही कहता है कि व्रत के दिन चाहे वो कोई सा भी हो शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। दरअसल इसके पीछे की वजह ये है कि पूरा दिन निर्जला व्रत रखने के बाद शरीर में कमजोरी हो जाती है ऐसे में रात को शारीरिक संबंध बनाने के ऊर्जा और भी कम हो जाती है, इसलिए उपवास के दौरान ऐसी गतिविधियों से बचना उचित है।
हरतालिका तीज व्रत का महत्व
हरतालिका तीज भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक है।
इस व्रत में स्त्रियां पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर गौरी-शंकर की पूजा करती हैं।
इसे अखंड सौभाग्य और दाम्पत्य सुख प्रदान करने वाला व्रत माना जाता है।
कपल्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
व्रत के दिन पति-पत्नी को संयम और श्रद्धा बनाए रखनी चाहिए।
एक-दूसरे का सम्मान करते हुए व्रत की पवित्रता को भंग न करें।
पूजा और धार्मिक कार्यों में मिलकर भाग लें ताकि रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।



Click it and Unblock the Notifications