Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
शादी के बाद ज्वाइंट फैमिली में बनानी है अपनी खास जगह, खुद को ऐसे करें तैयार

हमने अक्सर हिंदी सीरियल्स में एक ज्वाइंट फैमिली को देखा है। जिसकी वजह से भारत अन्य देशों से अलग बनता है। जहां आज के समय में छोटी फैमिली, सिंगल फैमिली का ट्रेंज तेजी से फैल रहा है। ऐसे में कई लोग ऐसे भी है, जो आज भी ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं। काम के लिए या अन्य किसी कराणों से लोग अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर अलग शहर या घर में रहने आ जाते हैं। जिस कारण आज की जनरेशन को ज्वाइंट फैमिली का मतलब ही नहीं पता। मॉर्डन जमाने की लड़कियां भी संयुक्त परिवार में रहने से कटराती हैं। ज्वाइंट फैमिल में बहुत सारे लोगों के रहने की वजह से घर का काम भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
अगर आपकी शादी भी किसी ज्वाइंट फैमिली में होने वाली है, या हो गई है। तो वहां के रहन-सहन, खाम-पान, तौर तरीकों को लेकर आपके मन में कई तरह के सवाल चल रहे होंगे। आप वहां एडजस्ट कैसे करेंगीं, परिवार वालों के बीच अपने लिए एक स्पेशल जगह कैसे बना पाएंगी। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं। जिन्हें फॉलो करके आप ज्वाइंट फैमिली में भी आसानी से एडजस्ट हो सकती हैं।

ससुराल वालों से बढ़ाए पहचान
अगर आपकी शादी ज्वाइंट फैमली में होने जा रही है, या हो गई है तो, आप अपने ससुराल में हर एक सदस्य से जान पहचान बनाने की कोशिश करें। उनकी पसंद नपसंद आपको पता होनी चाहिए। ऐसा करने से भविष्य में आपकी वजह से किसी को दुख नहीं पहुंचेगा। कई बार परिवार में छोटी गलतफहमियों के कारण बड़ी लड़ाईयां हो जाती है। ऐसे में आपका आपके ससुराल वालों के साथ पति से भी रिश्ता बिगड़ सकता है।

छोटो को बनाए अपना दोस्त
शादी से पहले ही अपने परिवार में हमउम्र और अपने से छोटे लोगों से अच्छा रिश्ता बना लें। आप लोगों का रिश्ता दोस्ती वाला होना चाहिए। इससे आपको घर के अन्य सदस्याओं के बारे में अच्छे से जानने को मिलेगा। बल्कि आपको वो घर में कभी अकेला महसूस नहीं होने देंगे।

सुनी सुनाई बातों पर न दें ध्यान
ज्वाइंट फैमिली में मन मुटाव होना आम बात होती है। लेकिन इसे आप अपनी समझदारी से रोक सकती हैं। अक्सर हम सुनी-सुनाई बातों को मान लेते हैं और दूसरों को लेकर अपने मन में एक गलत सोच रख लेते हैं। जो उनसे दूरी की वजह बन जाती है। ज्वाइंट फैमिली में रिश्तों में दूरी पूरे परिवार का महौल बिगाड़ सकती है। ऐसे में आप कोशिश करें की न खुद के मन में परिवार के किसी अन्य सदस्य को लेकर कोई गलत धारणा बनाए, न खुद को लेकर कोई गलत धरना बनने दें।

गुस्से पर रखें कंट्रोल
ज्वाइंट फैमिली में कोई चीज पर्सनल नहीं रहती। ऐसे में कई बार जब अन्य सदस्य आपके पर्सनल स्पेस में आने की कोशिश करेगे तो आपको गुस्सा आ सकता है। घर के काम, छोटे बच्चों की शरारत ऐसी चीजों की वजह से भी कई बार आप अपना आपा खो सकती हैं। इसलिए जीतना हो सकें खुद पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। अपना गुस्सा दूसरों पर उतारने की जगह उसे काबू में रखें। हो सकें तो लोगों को प्यार से अपनी बात समझाने की कोशिश करें।

चीजों को करें इग्नोर
शादी के बाद लड़कियों की पूरी लाइफ बदल जाती है। खासकर जब वो ज्वाइंट फैमिली में जाती है। ऐसे में परिवार वालों की बातें, तानें उन्हें काफी दुख पहुंचा सकती है। लेकिन एक परिवार की सुख शांति बनाए रखने के लिए आप कोशिश करें कि उन बातो की इंग्नोर करें। अपनी बात उनके सामने रखें। लेकिन तब जब महौल शांत हो, और बात ज्यादा न बिगड़े।



Click it and Unblock the Notifications
