Latest Updates
-
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट -
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, कब्ज से लेकर एनीमिया से मिलेगी राहत -
Rabindranath Tagore Jayanti 2026 Quotes: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के मौके पर शेयर करें उनके ये अनमोल विचार -
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: आज धनु और कर्क राशि के लिए बड़ा दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
पुरुषों पर सरलता से भरोसा ना करने के 7 मान्य कारण
हर कोई सच्चे प्यार की तलाश में होता है, खासकर तब जब वह तरुण अवस्था में हो। यह बताना आवश्यक है कि पुरुषों और महिलाओं का दृष्टिकोण प्यार की ओर भिन्न है। यह एक सर्वविदित तथ्य है कि लड़के आंखों से प्यार का चयन करते हैं और लड़कियां कानों द्वारा। अर्थात वो सारी बातें जो हम अपने दोस्तों से सुनते हैं, हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और हम सब कुछ बड़ी गंभीरता से लेती हैं। विश्वासी होने के कारण, महिलाएं बड़ी आसानी से प्यार में पड़ जाती हैं और अपना दिल किसी ऐसे व्यक्ति को दे देती हैं जो उनके इस स्नेह के लायक ही नहीं होता।
इसलिए मैं आपको एक नए रिश्ते की शुरुवात करने से पहले अपने विवेक का इस्तेमाल करने की सलाह देना चाहती हूं। अपनी भावनाओं तथा तरंगों को अपने पर हावी ना होने दें अतः अंत में आपको निराश एवं हताशा का सामना करना पड़ सकता है। निम्नलिखित कारणों पर विचार करें कि क्यों आपको अपना दिल इतनी आसानी से किसी को नहीं देना चाहिए ताकि आप अपने जीवन में इन बड़ी गलतियों को करने से बच जाएं।
अपने बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर दें ये रोमांटिक उपहार

1 आपको दुःख होगा
दुर्भाग्य से कई बार केवल एक लड़के की सुंदरता को देखकर हम उसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं और परिणाम स्वरुप हमारा दिल टूट जाता है और हम अकेले रह जाते हैं। अगर आपको शंका हो कि वह आप से सच्चा प्यार नहीं करता तो बेहतर होगा कि उसके साथ आप किसी नाते में बंधने में जल्दबाजी ना करें क्योंकि ऐसा रिश्ता आपको केवल दुःख ही देगा। कई महिलाओं को यह उम्मीद होती है कि समय के साथ-साथ वास्तविक भावनाएं उमडेंगी और वो स्थिति को बदलने में सक्षम हो जाएंगी। लेकिन मुझे लगता है कि अगर केवल आप उन्हें चाहती है या अपने अकेलेपन से थक चुकी है तो आपको कोई प्रेम प्रसंग शुरु करने की जरुरत नहीं है। अगर आप एक अच्छे व्यक्ति से मिलती है और वह आपको पसंद आता है, तो सबसे पहले आपको यह जानने की जरुरत है कि क्या उसमें आपको आकर्षित करने वाले वो सारे गुण हैं जो आप अपने पार्टनर में चाहती हैं।

2 पुरुष कामुक होते हैं
यह कोई रहस्य नहीं है और हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। इस तथ्य के कारण आपको इतनी जल्दी उन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। निश्चित रूप से, मैं ये नहीं कहना चाहती कि सारे मर्द एक जैसे होते हैं, लेकिन यह बहुत स्वाभाविक है कि कई मर्द सबसे पहले हमारे चेहरे और शरीर की ओर ज्यादा ध्यान देते हैं और फिर वे हमारे व्यक्तित्व से प्यार करते हैं। अगर आप एक मजबूत और लंबे रिश्ते का निर्माण करना चाहते हैं तो केवल शारीरिक आकर्षण आपके लिए पर्याप्त नहीं होगा। इसलिए, उस पर अपना दिल और अपनी आत्मा निछावर करने से पहले आपको थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है।

3 यह तय करें कि आप वास्तव में क्या चाहती है
अपने पसंदीदा पुरुष की तलाश शुरु करने से पहले आपको अपने मन में अपने आदर्श एवं पर्फेक्ट मैन की एक छवि उतारनी होगी। अपनी योजनाओं को अनुभव करने के लिए तथा अपने सपनों को सच करने के लिए यह जानना बहुत जरुरी है कि आप अपने प्रेमी में कौन से गुणों की उम्मीद करती हैं। अक्सर कई लड़कियां अपने पसंदीदा पुरुष के निर्णय को बदलती रहती हैं और अनिश्चित रुप से एक गलत व्यक्ति का चयन कर लेती हैं। यह बिना अपने विवेक का इस्तेमाल किए आसानी से प्यार में पड़ने के सबसे बड़े कारणों में से एक है। सुनिश्चित रुप से आप अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और यह पता लगाएं कि आपके साथी की कौन सी विशेषताएं आपके लिए अधिक मूल्यवान हैं। अगर सौभाग्य से आपको उन्हें मिलने के लिए समय मिले तो उन्हें जानने की कोशिश करें और फिर उनके साथ एक गहरे रिश्ते में बंधने के लिए आगे बढें।

4 शायद आप सिर्फ एक रिक्त स्थान को भरने की कोशिश कर रहीं हैं
शायद अभी-अभी आपका अपने प्रेमी के साथ ब्रैक-अप हुआ है या शायद आप अपने जीवन में किसी बात को लेकर परेशान हैं, ऐसी स्थिति में आपका नया प्यार अपनी उदासी से छुटकारा पाने के लिए तथा अपने दिल के खालीपन को भरने से बडकर और कुछ भी नहीं है। यदि आपका पार्टनर आप पर पर्याप्त ध्यान नहीं देता और ना ही आपको उनका अनुकंप महसूस होता है तो यह एक स्पष्ट संकेत है कि वह आपके लिए नहीं बना है। उनकी ओर आपकी सारी भावनाएं भ्रामक हैं। आप उनसे प्यार नहीं करती। आप केवल उनका ध्यान तथा कुछ स्नेह पाने की इच्छा से ही उनके साथ हैं

5 पहले रिश्ते की नींव रखें
बुनियाद एक ऐसा पहलू है जो आपको आपके रिश्ते को सुखद तथा सफल बनाने में मदद करेगा। एक अच्छा घर बनाने के लिए भी नींव रखने की जरुरत पड़ती है, और जब बात प्यार की हो तो यह अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। सभी प्रेमियों को एक दूसरे के करीब आने से पहले कुछ पड़ावों को पार करना पड़ता है। सब कुछ छोटी-छोटी बातों से शुरू होता है, फिर आपका अपने पार्टनर पर भरोसा बढ़ता है तथा एक दूसरे की कई आम सी आदतों का पता चलता है। अगर आप सफलतापूर्वक अपने रिश्ते के इन पड़ावों को पार कर चुके हैं तो अब आप उन्हें अपना दिल देने के लिए एवं उसका एक हिस्सा बनें के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

6 आपके पास ध्यान से चुनने का समय है
निश्चित रुप से अपने जीवन में एक सही निर्णय लेने के लिए आपको बड़ी सावधानी से चयन करना होगा। हमेशा अपने दिमाग में आप द्वारा पुरुषों की सराहने योग्य विशेषताओं को ध्यान में रखें और फिर उन गुणों वाले व्यक्ति की तलाश करें। अपना समय किसी ऐसे व्यक्ति के लिए बर्बाद ना करें जो आपकी आवश्यकताओं को पूर्ण नहीं कर सकता। अगर आपको अभी भी एहसास नहीं है कि आप एक कैसा पार्टनर चाहती है, तो एक बड़ी संभावना है कि आप अपना दिल केवल थोडा सा प्यार पाने के लिए एवं उनका ध्यान खींचने के लिए किसी भी पुरुष को दे सकती हैं। अगर आप एक सुंदर और आकर्षक पुरुष से मिलती है, तो उनके साथ प्यार में पड़ने के लिए यह एक उचित कारण नहीं है। उनके सुंदर चेहरे से भी अधिक महत्व उनके व्यक्तिगत गुणों का है। हालांकि आप एक जवान और खूबसूरत लड़की है और भविष्य में आप कई दिलचस्प लोगों से मिलेंगी। शीघ्र या कुछ देर बाद आप अपनी मंज़िल तक जरुर पहुंचेगी, तब तक अपने जीवन का आनंद लें तथा अपने सपनों को पूरा करें।

7 वह आप से कुछ छिपा सकता है
यह निराशाजनक है कि बहुतम पुरुष निष्ठाहीन होते हैं और हमें डेट करते समय हम से कई सारी बातें छिपाते हैं। मेरी राय में यह एक ठोस कारण है कि क्यों अपने जीवनसाथी का चयन करते समय हमें बडी सावधानी बरतनी चाहिए। समय एक ऐसा महत्वपूर्ण पहलू है जो आपके अंतिम निर्णय को भी प्रभावित कर सकता है। केवल समय ही आपको अपने प्रेमी के बारे में अधिक जानने में सक्षम बना सकता है और यह समझा सकता है कि आप शायद इन्हीं की खोज में थी। तदनुसार तनाव और हताशा से बचने के लिए आपको कभी भी अपने मन को एक पूरुष के सामने नहीं खोलना चाहिए जब तक कि आप उनकी अच्छाइयों और बुराइयों को अच्छी तरह से नहीं जान जाती।



Click it and Unblock the Notifications