लड़के और लड़की के बीच क्‍या होता है प्‍यार

By Super

जिन लोगों को प्‍यार हो चुका है उनसे बेहतर कोई भी नहीं जानता है कि प्‍यार कितना सुंदर और प्‍यारा एहसास है। लेकिन किसी लड़के और लड़की के बीच होने वाला प्‍यार आखिर क्‍या है, इस बारे में कभी कुछ भी समझ में नहीं आता है। दो अपोजिट सेक्‍स के लोगों को आपस में एकसाथ वक्‍त बिताने का मन होता है, वो एक साथ खुश रहते है और ज्‍यादा से ज्‍यादा साथ रहने के बहाने ढूंढते है।

इस प्‍यार को समझने और इसके पीछे के रहस्‍य को तभी समझा जा सकता है जब आप खुद किसी से प्‍यार करने लगे। प्‍यार कई रूप में होता है लेकिन लड़के और लड़की के बीच होने वाला प्‍यार हमेशा एक दास्‍तां ही लिखता है। प्‍यार के कई लक्षण होते है : पुरूषों को भाती हैं महिलाओं की 8 अजीब आदतें

 शारीरिक आकर्षण :

शारीरिक आकर्षण :

किसी भी पुरूष और स्‍त्री के बीच प्‍यार होने पर सबसे पहले उन दोनों के बीच फीजिकल एक्‍ट्रेक्‍शन हो जाता है। लड़के को लड़की की और लड़की को लड़के की बॉडी और फिगर में रूचि पैदा होने लगती है और वह हमेशा एक दूसरे के साथ अकेले में बॉडी को टच करने या प्‍यार करने की कोशिश में रहते है।

दोस्‍ती :

दोस्‍ती :

अगर एक लड़का और लड़की एक-दूसरे को पसंद करते है तो वह सबसे पहले दोस्‍ती करेगें और उसके बाद ही उनके बीच प्‍यार होगा। दोनों एक दूसरे के साथ अपनी च्‍वाइस और बातें शेयर करेगें। प्‍यार से पहले दोस्‍ती जरूर होती है, तभी तो कहा जाता है कि प्‍यार की पहली सीढ़ी दोस्‍ती होती है।

एक बनने की तमन्‍ना :

एक बनने की तमन्‍ना :

प्‍यार में पड़ने के बाद लड़का और लड़की एक बनने की तमन्‍ना रखते है, तभी जिस्‍म दो जान एक जैसी बातें ज्‍यादा होती है। वो भावनात्‍मक रूप से एक ही हो जाते है। इस दौरान दोनों के बीच भावनाओं की बरसात होने लगती है। उन्‍हे बिना वजह भी एक दूसरे पर प्‍यार आता है।

प्‍यार की कोई सूरत नहीं होती है :

प्‍यार की कोई सूरत नहीं होती है :

पुराने जमाने में लोग सही कहते थे कि प्‍यार का कोई रूप नहीं होता है। किसी भी लड़के को किसी भी लड़की या महिला के साथ प्‍यार हो सकता है। प्‍यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती है। उनके बीच सेक्‍स और दोस्‍ती उन्‍हे और करीब लाने का काम करती है।

शादी :

शादी :

प्‍यार का सबसे बड़ा लक्षण : दो प्‍यार करने वाले हमेशा अपनी जिंदगी एक साथ गुजारना चाहते है और इसीलिए वह शादी के बंधन में बंध जाना पसंद करते है। इस अवसर को वह अपने जीवन का सबसे खास पल मानते है। सच्‍चे प्‍यार को इन लक्षणों से आसानी से समझा जा सकता है। आखिर ये दुनिया का सबसे पवित्र रिश्‍ता जो है......

Story first published: Sunday, April 6, 2014, 11:02 [IST]
Desktop Bottom Promotion