Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
क्या आप गुस्सैल लड़के को डेट कर रही हैं?
दुनिया में कई तरह के लोग होते है, सभी की पर्सनालिटी अलग होती है, सभी के विचार अलग होते है और सभी का स्वभाव अलग होता है। कुछ लोगों को गुस्सा बहुत ज्यादा आता है, अगर आप ऐसे ही किसी गुस्सैल लड़के को डेट कर रही हैं तो आपको उसे समझना बेहद आवश्यक होता है कि उसकी इस आदत की वजह क्या है।
कई बार लड़कियों को डेट करने से पहले पता ही नहीं होता है कि वह लड़का बहुत गुस्सैल मिज़ाज का है। अगर उन्हे पता चलें तो वह शायद उसे अच्छी तरह डील कर लें। गुस्सैल लड़के को डेट करते समय आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा:
कैसे निपटे बॉयफ्रेंड के गुस्से से?

1. सोच-समझकर निर्णय लें: ज्यादा गुस्सैल लड़के को डेट करने से पहले सोच लें कि आप उसके साथ निभा भी पाएंगी या नहीं। आप उसे खुश रख पाएंगी या नहीं, क्योंकि अगर आपको बहुत गुस्सा आता है तो आप दोनों की कभी नहीं पटेगी।
2. गुस्से के कारण को समझें: कई लोगों को बहुत बार विभिन्न कारणों से गुस्सा आता है, आप उस व्यक्ति के गुस्से या खीज के कारण को समझें और उसके बाद ही निर्णय लें कि आप उसे खुश रख सकती हैं, डेट कर सकती हैं या नहीं।
3. खुद को तैयार कर लें: गुस्सैल लोगों का कोई भरोसा नहीं होता है, वह कभी भी गुस्सा कर सकते हैं। इसके लिए आपको तैयार रहना होगा कि आपको ऐसी फंसने वाली स्थिति में क्या करना होगा।
4. उसे जानें: जिसे आप डेट करने जा रही हैं उसे पूरी तरीके से जान लें, शायद आपको कोई हल मिल जाएं जिससे आप उनका गुस्सा शांत कर सकें।
5. जांच-पड़ताल न करें: डेट करने से पहले गुस्सैल लड़के के स्वभाव को जानने का प्रयास उसी के माध्यम से करें, न कि उसके लिए आप जांच पड़ताल करें।
6. खुद पर भरोसा रखें: अगर आपको भरोसा है कि आप उसे खुश रख सकती हैं तो अपने निर्णय पर डगमगाएं नहीं। उसे प्यार दें और उसका साथ निभाएं।



Click it and Unblock the Notifications











