Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
प्यार को पहचानें के 6 संकेत
अपने प्यार का इजहार करना तथा किसी के प्यार को पहचानना दोनों बहुत मुश्किल काम हैं। अक्सर लोग घबराहट के कारण अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते हैं। अपने दोस्त को खोने का डर उन्हें अपने प्रयासों में एक कदम पीछे ले जाता है। जज़्बातों से जुड़ी हुई बातें सीधे हमारे सोचने व समझने की शक्ति को प्रभावित करती हैं।
MORE: शादी के बारे में ऐसी बातें जो आपको कोई नहीं बताएगा
इन भावनाओं के बीच में से कोई फैसला लेने, तूफान में फंसी अपनी कश्ती को किनारे लगाने से कम नहीं है। लेकिन जब जज़्बात अपने किसी अज़ीज से जुडें हों तब शायद प्यार के ये संकेत आपकी कुछ मदद कर दें। हालांकि, यह थोडा सा कठीन है परंतु प्यार की भाषा को समझना इतना भी मुश्किल नहीं है। MORE: पुरूषों को भाती हैं महिलाओं की 8 अजीब आदतें

SMS
अक्सर लड़के जब अपने दोस्तों के साथ होते हैं तो उन्हें कोई बात याद नहीं रहती है। लेकिन अपने दोस्तों के साथ होते हुए वह बार-बार आपको मेसज करें या फोन करके आपका हाल पूछे तो साफ है कि वो आप से प्यार करता है तथा आप उनके दिलों-दिमाग पर छाई हुई हैं।

2 बेचैनी/घबराहट
इश्क लड़कों को बेचैन बना देता है और यह बेचैनी उनके हाव भाव में देखी जा सकती है। वैसे तो लड़के, लड़कियों से बात करते समय ज्यादा नहीं हिचकिचाते लेकिन अगर आप से बात करते वक़्त उनकी जबान लड़खड़ाने लगे या उनके पसीने छूटने लगें तब समझ लें कि बात कुछ और है। कई बार वे आपकी परेशानी को अपना समझ कर परेशान हो उठते हैं।

3 आपकी तारीफ करना
जो कभी आपके ऐब गिनवाते नहीं थकता था वह जब आपकी तारीफों के पूल बांधने लगे तब कुछ अटपटा सा महसूस होता है। इस रवैये में तबदीली की वजह आपकी ओर बढती उनकी मोहब्बत हो सकती है। आपके कुछ भी कहने पर उनका हसना या मुस्कराना तथा दोस्तों के बीच आपकी बातें करना, पनपते प्यार का संकेत है।

4 आपकी पसंद नापसंद का ख्याल रखना
हमारे दोस्तों को हमारी पसंद नापसंद का पता होता ही है लेकिन जब वह भी इस बात का ख्याल रखें तथा आपके जन्मदिन पर ऐसा तौफा लाए जिसके बारे में आप सोच रहीं थी। तब समझ जाएं कि दोस्ती अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ रही है।

5 आपको बार-बार देखना
कक्षा में आपको छुप-छुप कर देखना। आपकी बातों को गौर से सुनना। ये सारे संकेत इस बात के गवाह है कि वह आपको पसंद करता है तथा आपकी हर बात उसके लिए बहुत मायने रखती है। अतः यह एक अच्छा संकेत है।

6 ईर्ष्या
अगर वह आपको पसंद करता है तो आपके अन्य पुरुष मित्रों से ईर्ष्या होना स्वभाविक है। मान लें कि आप किसी रेस्टोरेंट में अपने किसी पुरुष मित्र के साथ बैठी हैं और वह भी उसी रेस्टोरेंट में मौजूद हो, ऐसी स्थिति में अगर वह आप से प्यार करता है तो वह आप से मिलने तथा आप से जानें की कोशिश करके कि आप वहां क्यों हैं पर अगर उसे आप में कोई दिलचस्पी नहीं हैं तब वह बड़ी आसानी से आपको नजरअंदाज कर देगा।



Click it and Unblock the Notifications