Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद अपने आप को कैसे संभालें?
बॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया? और आप अपसेट हैं। बॉयफ्रेंड से झगड़ा होने पर आप कितनी टेंशन में आ जाती है ना। हम आपको बता रहे हैं बॉयफ्रेंड से झगड़ा होने पर अपने आप को कैसे संभालें। यदि आप इस झगड़े में अपने आपको संभालना चाहती हैं तो सबसे जरूरी है मानसिक स्थिति स्पष्ट रखें।
जब हमारा किसी से विवाद या झगड़ा होता है तो हम उस रिश्ते के भविष्य के बारे में नहीं सोचते जिससे चीजें गलत होना शुरू होती हैं।
हालांकि झगड़े के दौरान अपनी भावनाओं पर काबू रखना बेहद कठिन होता है। लेकिन कम से कम झगड़े के बाद तो अपने दिमाग का इस्तेमाल करें और सोचें कि शांति पाने के लिए आपको क्या कदम उठाना चाहिए।

बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद अपने आप को संभालने का तरीका निकालना बेहद जरूरी है कहीं ऐसा नहीं हो कि आपका बहुत लंबा चलने वाला रिश्ता एक छोटे से झगड़े से खत्म हो जाये।
जब तक आप ब्रेक अप नहीं चाहें तब तक कोई झगड़ा आपका रिश्ता नहीं तोड़ सकता। इसलिए हम आपको बता रहे हैं इस स्थिति का सामना करने के कुछ तरीके।
कैसे निपटे बॉयफ्रेंड के गुस्से से?
बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद अपने आप को कैसे संभालें?
उस जगह से निकल जाना
बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद संभलने का सबसे पहला तरीका है कि आप अलग हट जाएँ। जब झगड़ा होता है तो हम कोई निष्कर्ष नहीं निकाल पाते और उलझ जाते हैं। बेकार में उलझने से अच्छा है कि आप निकल जाएँ। ऐसा करने का सबसे अच्छा आइडिया है कि आप अपने आप को वहाँ से हटा लें। उस जगह से निकल जाएँ जिससे आपका गुस्सा कुछ कम हो जाएगा।
बॉयफ्रेंड की गलतियों की लिस्ट ना बनाएँ
यदि आपने अपने बॉयफ्रेंड की गलतियों की सूची बनाना शुरू कर दिया है तो ऐसा करना बंद कर दें। दूसरे व्यक्ति पर अपना प्रभाव जमाने के लिए हम उसकी गलतियों की लिस्ट बनाना शुरू कर देते हैं जिससे कि झगड़े जैसी स्थिति में उस पर भावनात्मक वार कर सकें यानि उसको इमोशनल ब्लैकमेल कर सकें। लेकिन ध्यान रखें कि एक अच्छे रिश्ते में व्यक्ति पर उंगली उठाना उचित नहीं है। अपने दोस्त पर उंगली उठाना एक अच्छे दोस्त की निशानी नहीं है। थोड़ी देर शांत रहें और अपने दिमाग का इस्तेमाल करें।
लड़ाई जीतने की बजाय दिल जीतें
आप लड़ाई जीतना चाहती हैं या दिल जीतना? पसंद आपकी है। अगर आप दिमाग से काम लेंगी तो आपका रिश्ता टूटने से बच जाएगा। यदि वाद-विवाद कर अपने आपको ऊपर रखने में आपको मजा आता है तो ठीक है लेकिन यदि आप अपने बॉयफ्रेंड का दिल जीतना चाहती हैं तो झगड़ा बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
